बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की परेशानी से मुक्त करने के लिए ग्राम पंचायत हर मुमकिन कोशिश कर रही है। जिसके लिए आज दिनांक 23 मई को ग्राम पंचायत द्वारा रामा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में सरपंच रमेश भुरजी डामोर द्वारा गांव में पानी की समस्या को देखते हुए गांव में टैंकर के माध्यम से गांव में पानी वितरण किया जा रहा है ताकि गांव में ग्रामीणों को पानी की समस्या से मुक्ति मिल सके। ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया की गांव में पानी की बहुत परेशानी है जिसके लिए हमारे द्वारा हर मुमकिन कोशिश की जा रही है जहाँ पर सरकारी ट्यूबवेल बोरिंग है वहाँ पर भी पानी की मोटरे डाली है लेकिन आये दिन मोटर जल जाती है जिसके कारण गांव में नल नहीं दिए जा रहे है जिसके लिए हमारे द्वारा गांव में टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई की जा रही है। Post navigation धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद में बरसाए पत्थर