अब से थोड़ी देर पहले पेटलावद के झकनावदा गांव में अचानक गोली चलने से दहशत फैल गई। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक 2 अज्ञात नकाबोश बदमाश पेटलावद की ओर से बाइक से आए और खड़ी कार में बंदूक से फायर कर दिया और आगे निकल गए। इस घटना में गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानी नही हुई। घटना की सूचना मिलते ही रायपुरिया टी आई राजकुमार कुंसारिया मौके पर पहुंचे है और मामले की जांच कर रहे है। नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट चुकी है। चारो तरफ नाकाबंदी की जा रही है। रिपोर्ट: जितेंद्र राठौर@ झकनावाद Post navigation कर्मचारियों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन, फरवरी का भुगतान भी अब तक नहीं हुआ वन वीक फ़ॉर नेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे 350 एमबीबीएस छात्र, गाँव गाँव में हो रही बैठकें