विपुल पांचाल@ झाबुआ
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ मोर्चा एवं 6 संगठनों के आह्वान पर कर्मचारी एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल करेंगे। इस काम बंद हड़ताल की तैयारी को लेकर अलग अलग विभागों के कर्मचारी विभागीय अधिकारियों को आवेदन सौंप रहे हैं।
मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष गजराजसिंह दातला, मप्र पटवारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश मुलेवा, मप्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमलेश जैन, लघु वेतन कर्मचारी संघ अध्यक्ष शशिकांत शर्मा और वाहन चालक संघी के अध्यक्ष हमीद खान ने अपील की है कि समस्त कर्मचारी शत प्रतिशत रूप से प्रांतीय संगठन के आव्हान पर अपनी मांगों को लेकर अवकाश आवेदन जमा कराए और सामूहिक हड़ताल में अपनी भागीदारी दे। उन्होंने बताया गया कि कर्मचारियों की वर्षों पुरानी लंबित मांगो के सम्बन्ध में कई बार ज्ञापन एवं आंदोलन के माध्यम से सरकार को अवगत कराया गया। लेकिन हमारी न्यायोचित मांगों का आज तक निराकरण नहीं होने से कर्मचारियों में वर्तमान सरकार के प्रति असंतोष पनप रहा है, इसी कारण प्रदेश के हजारों कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं।
एक दिन की सामूहिक अवकाश हड़ताल के बारे में उन्होंने बताया कि 39 सूत्रीय मांगो को लेकर मप्र अधिकारी कर्मचारी संघ मोर्चा यह हड़ताल कर रहे है। जिससे जिले के सभी कार्यालय पर शासकीय कार्य प्रभावित होने की संभावना है। 25 अगस्त को सामूहिक अवकाश के साथ मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें जिले के लगभग सैकड़ों कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है। वहीं 26 ओर 27 को शासकीय अवकाश होने के कारण 3 दिन तक जिले से लेकर विकासखंड स्तर पर सभी सरकारी कार्यालय बंद जेसी स्थिति में रहेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *