थांदला। रासेयो इकाई शासकीय महाविद्यालय थांदला के द्वारा राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन रासेयो द्वारा गोद लिए गए गांव आमली में आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय रासेयो प्रभारी डॉ. छगन वसुनिया ने अपने उद्बोधन में ग्राम में वृक्षारोपण व वृक्षों का हमारे जीवन में महत्व बताया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत आमली के सरपंच रमेश डामोर तथा गांव के पुरुष एवं महिलाओं ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम में प्रताप कटारा विकास भुरिया रासेयो के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय भाबोर ने किया आभार प्रफुल्ल धमानिया ने माना। Post navigation बड़ी खबर: आलीराजपुर में अचानक धंसा कुंआ, 2 ग्रामीण किसान मलबे में फंसे… आंबुआ क्षेत्रान्तर्गत 4 लाख 46 हजार रूपये की 1860 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की