आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर नशे की हालत में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना शुक्रवार को टोकरिया झीरण के माफिदार फलिया की है। जानकारी के अनुसार जेराम पिता वेरसिंह मेड़ा (40) ने पत्नी नरसू (35) की हत्या कर दी। उसने नशे की हालत में पहले मारपीट की फिर मुंह में रेत भर दी इसके बाद हत्या कर भाग निकला। दोनों के चार बच्चे है। जिसमें एक लड़की और तीन लड़के हैं। ग्रामीणों के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है। हत्या की सूचना पुलिस को दोपहर 3 बजे बाद मिली। इसके बाद मौके पर डीएसपी आदित्यप्रताप सिंह, थाना प्रभारी अजय वास्कले, एएसआई फारुख खान, आरक्षक संदीप वट्टी, सुरमल भूरिया पहुंचे और शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाबरा लेकर पहुंचे। जहां पर शनिवार सुबह पीएम होगा। थाना प्रभारी अजय वास्कले ने बताया हत्या का कारण पता नहीं चला है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। Post navigation विकास खंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में बरझर की टीम ने बाजी मारी। सात दिवसीय गौ कथा की भव्य चल समारोह कलश यात्रा के साथ हुई शुरुआत