आलीराजपुर। घटना 3 जनवरी 2022 को हाबु तडवी फलिया आम्बुआ की है। फरियादी लौंगसिंह की पत्नी केसरीबाइ पानी भरने मोहल्ले में लगा हैंडपंप पर गई थी। थोडी देर बाद हैंडपंप तरफ से चिल्लाने की आवाज आई तो फरियादी लौंगसिंह हैंडपंप की ओर जाकर देखा तो गांव का आरोपी दिनेश पिता आबलिया हाथ में तीर कमान लिए पत्नी से कह रहा था कि तू इस हैंडपंप पर पानी भरने क्यों आती है। इसी बात को लेकर आरोपी दिनेश ने फरियादी लौंगसिंह की पत्नी को जान से मारने की नियत से तीर मारे जो एक तीर जांघ पर लगी तथा दूसरी तीर सीने में लगी। तीर लगने से लौंगिसंह की पत्नी केसरीबाई की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी के विरुद्ध थाना आम्बुआ में अपराध पंजीबद्ध किया गया। अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र जोबट न्यायालय में पेश किया गया। 23 मई को न्यायालय जोबट द्वारा आरोपी दिनेश पिता अबलिया को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। प्रकरण की विवेचना तात्कालिन थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप सिंह चंदेल  द्वारा की गई। शासन की ओर से प्रकरण का संचालन सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र मंडोड ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *