अजय मोदी @ आलीराजपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आज जिले के बैंको और बैंक बीसी को एक आदेश जारी किया है जिसमे राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना लाडली बहना योजना में जिन पात्रो के आवेदनों की डी.बी.टी. शेष है उनके आधार से डी.बी.टी लिंक करने हेतु दिनांक 04/06/2023 रविवार के दिन भी बैंक कार्यालयीन समय में चालू रखने एवं अधिक से अधिक आवेदनों के आधार से डी.बी.टी लिंक करने के आदेश जारी किया है। साथ ही बैंक के बीसी पाइंट को भी खोलकर डी.बी.टी कार्य किया जाना सुनिश्चित किया जाने के आदेश जारी किये गया है। आपको बता दे की अलीराजपुर जिले में लाडली बहना योजना अंतर्गत अभी भी 13461 आवेदनों की डी.बी.टी किया जाना शेष है,इसी लक्ष्य की पूर्ति हेतु रविवार होने के बावजूद बैंक खुली रखने के आदेश जारी हुए हैं। Post navigation तीन अलग-अलग स्थानों से कुल 1,76,808 रूपये की 534 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त सहयोग संस्था ने श्रमदान कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया