नवनीत त्रिवेदी @ झाबुआ Desk

झाबुआ शहर में एक बार इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, शहर के बाबेल चौराहे पर स्थित एक डिस्पोजल दुकान पर काम करने वाले एक नाबालिग किशोर ने अपने ही दुकान के मालिक पर उसके साथ घिनौना कृत्य करने के आरोप लगाए हैं, युवक का कहना है की दुकान मालिक राजेन्द्र गेंदालाल रुनवाल ने उसे किसी काम से अपने घर की तीसरी मंजिल पर बुलाया और कथित तौर पर उसके साथ घिनौनी हरकतें करना शुरू कर दी, नाबालिग किशोर डरा-सहमा हुआ पड़ोस की ही दुकान पर काम करने वाले अपने ही गांव के युवक के पास पहुंचा और सारी बात बताई पड़ोसी युवक ने नाबालिक किशोर के घर फोन कर सारी जानकारी दी, परिवार के लोगो के पहुँचने पर व्यापारी ने उक्त किशोर के काम का हिसाब कर घर जाने का बोल दिया, परिवारजनों के विरोध के बाद एवं मामला विवादास्पद होते देख पुलिस को सूचना दी गयी, पुलिस के पहुचने के पूर्व ही व्यापारी तो अपनी दुकान से फरार हो गया , पुलिस द्वारा व्यापारी के बेटे को फ़िलहाल पुलिस कोतवाली लाया गया है, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी राजेन्द्र गेंदालाल रुनवाल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 294,506, एवं पॉस्को एक्ट 7/8, ₹ 3 (2) (B) (A) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।

फरियादी की शिकायत पर व्यापारी गेंदाल रुनवाल पर विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

सुरेंद्र सिंह गाड़रिया

थाना प्रभारी कोतवाली झाबुआ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *