मेघनगर@लोहित झामर झाबुआ जिले के मेघनगर मेँ प्राचीन मेघेश्वर महादेव मंदिर पर हिन्दू युवा जनजाति संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शबरी जयंती को बड़ी धूमधाम से हर्षोउल्लास के साथ मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक मे मुख्य रूप से संगठन प्रमुख कमल डामोर उपस्थित थे। उन्होंने बैठक को संबोधित किया और सर्व सहमति से शबरी माता जयंती बड़े ही धूम धाम से मेघनगर मे मनाई जाएगी जिसको लेकर अपनी बात कही। बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता रादू बरिया ,प्रदेश उपाध्यक्ष धनसिंह भूरिया ,प्रदेश महामंत्री पूनमचंद वसुनिया ,जिला अध्यक्ष रामसिंह भूरिया ,जिला महामंत्री निलेश बरिया ,जिला महामंत्री जगलसिंह वसुनिया, जिला महामंत्री सुक्राम मेडा , जिला मंत्री रायमाल पारगी, कल्याणपुरा मंडल अध्यक्ष मनीष वसुनिया, राहुल वसुनिया ,मनीष वसुनिया, प्रेमसिंह गुड़िया ,महेश मचार , अकलेश मेडा एवं जिले के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation जयेश झामर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष, खेमसरा मनोनीत सचिव वर्मा होंगे नए तहसीलदार, चौहान को पेटलावद भेजा