क्राइम डेस्क @ अलीराजपुर इंदौर हाईकोर्ट ने अलीराजपुर जिले के एक दुष्कर्म मामले में एक याचिका का निराकरण करते हुए आदेश दिया है कि दुष्कर्म की अवधि में आरोपी नाबालिग नहीं बल्कि बालिग था लिहाजा केस को सेशन कोर्ट में चलाया जाए .. इसके पहले अलीराजपुर की एक अदालत ने आरोपी आकाश रावत की नाबालिग होने की दलील स्वीकार करते हुए केस को बाल न्यायालय में ट्रांसफर कर दिया था जिसे पीड़ित पक्ष के द्वारा हाईकोर्ट में चुनौती दी गयी थी .. गौरतलब है कि आरोपी का अलीराजपुर के कांग्रेस विधायक मुकेश पटेल का रिश्तेदार बताया जा रहा है । Post navigation शताब्दी महोत्सव के दौरान लगाया रक्तदान शिविर 191 यूनिट रक्तदान हुआ भाजपा के आलीराजपुर विधानसभा सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल