शिवा रावत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आलीराजपुर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन 8 अगस्त मंगलवार को रामदेव वाटिका में रखा गया है। कार्यक्रम को विराट रूप देने के लिए पांचो मंडल में जाकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान और भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल द्वारा मंडल स्तरीय बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर विधानसभा स्तरीय टोली नगर मंडल के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा सूचना दी जा रही है विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होकर अलीराजपुर विधानसभा के विजय का संकल्प लेंगे। अलीराजपुर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन मैं भाजपा संभागीय प्रभारी राघवेंद्र सिंह गौतम का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिलेगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने बताया कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान ने बताया कि रामदेव वाटिका में आयोजित यह सम्मेलन 11 बजे प्रारंभ होगा। सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। चौहान ने बताया कि विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को लेकर उनके द्वारा सभी मंडलों में बैठकों का आयोजन कर मंडल स्तर पर जिम्मेदारियां दी गई है। उक्त कार्यक्रम में सोंडवा छकतला सोरवा अलीराजपुर ग्रामीण ओर अलीराजपुर नगर मंडल के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। Post navigation हाईकोर्ट का आदेश – बालिग मानकर सेशन कोर्ट में चलाए दुष्कर्म का केस विश्व आदिवासी दिवस को लेकर तैयारीयां अंतिम चरण में,कॉलेज ग्रांउड अलीराजपुर में होगा मुख्य कार्यक्रम