झाबुआ जिले की विभिन्न स्वयं सहायता समूह से जुडी 1 लाख 20 हजार से अधिक महिलाऐ अब झाबुआ पुलिस के सामाजिक सरोकार के अभियान से जुड़ने जा रही है ओर यह महिलाऐं अब बालविवाह ; शराब ; दुर्घटनाओ को रोकने के पुलिस के मिशन मे सहायक बनते हुऐ गांवो ओर फलियों मे मोर्चा संभालेगी ..इसकी शुरुआत आज झाबुआ जिले के राणापुर से की गयी जिसमे जनपद पंचायत के सभाग्रह मे एसपी विनीत जैन ने सैकडो स्वंय सहायता समूहों से जुडी महिलाओ को संबोधित करते हुऐ कहां कि बालविवाह ओर अत्यधिक मात्रा मे शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामो से पहले अपने घर ओर मोहल्ले को सचेत करे ओर फिर गांवो ओर रिश्तेदारो को भी समझाकर उन्हें इस मुहिम का हिस्सा बनाये .. एसपी जैन ने कहा कि जिले मे 18 साल से ऊपर की साढे तीन लाख से अधिक महिलाऐ है ओर यदि स्वयं सहायता समूह की 1 लाख 20 हजार यानी करीब 35 % महिलाओ ने अगर पुलिस की मदद करते हुऐ यह ठान लिया कि अपने गांवो ओर समाज मे बाल विवाह ओर शराब के अधिक मात्रा मे सेवन को बंद करना है तो वह दिन दूर नही जब झाबुआ जिले मे बाल विवाह बंद हो जायेगे ओर शराब की प्रवृति कमजोर होगी तो वाहन दुर्घटनाऐ भी रुकेगी।
शराब पीकर वाहन लेकर जाये तो डायल 100 को सूचना दे
एसपी ने सभा मे मौजूद महिलाओ का आव्हान किया कि अगर घर से पति या घर का कोई पुरुष शराब पीकर वाहन लेकर जाना चाहे तो पहले आप उसे रोके ओर अगर ना माने तो तुरंत डायल 100 को सूचना दे ताकी किसी अनहोनी से बचा जा सके ।आजिविका मिशन -यूनिसेफ बने पुलिस के सहयोगी
स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के आज के आयोजन मे ग्रामीण आजीविका मिशन ओर यूनिसेफ पुलिस के सहयोगी बने .. आजीविका मिशन के विशाल राय ओर यूनिसेफ की ओर से जिमी निर्मल भी आयोजन मे मौजूद थे ओर स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों पर प्रकाश डाला ..जिमी निर्मल ने आदिवासी भाषा मे सभा मे उपस्थित महिलाओ को बाल विवाह के दुष्परिणामो के बारे मे अवगत करवाया .. वही आदिवासी गीतों ओर नुक्कड नाटक के माध्यम से सभा के समक्ष बालिका शिक्षा की अनिवाय॔ता ओर बाल विवाह के नकारात्मक पहलुओं को दर्शाया गया । इस अवसर पर राणापुर टीआई कैलास चोहान ; अनिता तोमर ; आर मालवीय एंव सीईओ जनपद राणापुर मौजूद थे ।)
Trending
- अन्नदाता का कल्याण हमारा कर्तव्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- अणु पब्लिक स्कूल, थांदला में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुए
- अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, गुजरात एवं इंदौर से चोरी किए गए 02 ट्रैक्टर एवं 05 मोटरसाइकिल बरामद
- पेटलावद सिविल अस्पताल के प्रभारी बीएमओ बने डॉ. अंतिम सोलंकी, आदेश जारी
- निर्माणाधीन पुल पर फंसे दो ट्रक, रतलाम-झाबुआ मार्ग कई घंटों से जाम; दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें, लोग बेहाल
- पूरे प्रदेश के कार्यों की सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, किस काम के लिए क्या दिए निर्देश?
- मां नर्मदा को और संवारेंगे सीएम डॉ. मोहन, जानें प्रदेश के मुखिया का क्या है प्लान?*
- संभावित अल्प वर्षा पर सीएम डॉ. मोहन की नजर, कहा- सभी विभाग रखें समन्वित तैयारी
- नानपुर में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, रहवासी क्षेत्र में हुआ जलभराव
- खेत जोतते समय गिरी आकाशीय बिजली, किसान और दो बैलों की दर्दनाक मौत
