झाबुआ। लोकसभा उप निर्वाचन-2015 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार संसदीय क्षेत्र 24-रतलाम में नाम निर्देशन पत्र संबंधित कार्यवाही 28 अक्टूबर से प्रारंभ हो जाएगी नाम निर्देशन पत्र न्यायालय कलेक्टोरेट झाबुआ में रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. अरूणा गुप्ता द्वारा लिये जायेगे। रिटर्निंग आॅफिसर की सहायता हेतु अधिकारी, कर्मचारियों का दल गठित किया गया है। नाम निर्देशन पत्र संबंधित कार्यवाही न्यायालय कलेक्टर, कलेक्टोरट झाबुआ में 28 अक्टूबर बुधवार को प्रातः 11 बजे से संपादित की जावेगी।गठित दल के प्रभारी सैयद अशफाक अली सहायक रिटर्निंग आॅफिसर रहेगे जिनके मार्गदर्शन एवं नियंत्रण निर्देशन में दल कार्य करेगा। दल में सहायक के रूप में अमोद्य श्रीवास्तव प्रबंधक लोक सेवा ग्वारंटी झाबुआ, सुलभ खरे प्रबंधक ई-गवर्नेन्स झाबुआ, एजाज कुरैशी सहा.ग्रेड-2 कलेक्टोरेट झाबुआ, कमलेश जैन सहायक गे्रड-3 कलेक्टोरेट झाबुआ, रंजीत मिश्रा सहा.ग्रेड-3 कलेक्टोरेट झाबुआ, शेख लोक सेवा ग्यारंटी झाबुआ को शामिल किया गया है।
Trending
- जनजातीय अंचल किसी तीर्थ से कम नहीं, चंद्रशेखर आजाद की जन्मभूमि पर मुख्यमंत्री ने किया नमन
- क्या शहीद को भूल गया सिस्टम? 23वें शहादत दिवस पर सूना रहा स्मारक, न प्रशासन पहुंचा… न जनप्रतिनिधि
- पश्चिम एक्सप्रेस के यात्रियों का हंगामा: बामनिया स्टेशन पर पटरी पर बैठे यात्री
- आज़ाद कुटिया पर कांग्रेस का विशाल धरना-प्रदर्शन, चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर महेश पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों लोग जुटे
- दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रेक बाधित कईं एक्सप्रेस यात्री गाड़िया प्रभावित
- सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात
- पुलिस विभाग में पदोन्नति से कर्मचारियों का बढ़ा उत्साह, 16 सहायक उप निरीक्षक बने उप निरीक्षक
- बस स्टैंड के समीप दर्दनाक हादसा: राठौर समाज के अध्यक्ष रामचंद्र राठौड़ का बस की चपेट में आने से निधन
- 23 जुलाई को चंद्रशेखर आजाद नगर आएंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बड़वानी के बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया
Next Post