झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मंयक गोयल की रिपोर्ट-
राणापुर ब्लॉक पटेलिया समाज द्वारा वर्ष प्रतिपदा यानि हिन्दु नववर्ष पर भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ श्री कृष्ण गार्डन से किया गया जिसमे सर्व प्रथम पटलीया समाज द्वारा चुनरी का पुजन किया गया। उपस्थित सामाजिक बंधुओं के बीच समाज के सन्त तपस्वी श्याम दास, महाराज कृष्ण प्रणायी धर्म मंदिर डाकोर गुजराज, महन्त रश्मि कान्त भट्ट गुरू हरकुण्डी गुजरात, महन्त मुकेश महाराज हनुमान मंदिर फुटतालाब को समाज द्वारा सम्मानित किया गया। इसके पश्चात शैलेन्द्र सोलंक एवं मार्केटिंग अध्यक्ष सोमसिंग सोलंकी ने संबोधित किया। सोमसिंग सोलंकी बताया कि यह नववर्ष क्यों मनाया जाता है। पधारे सामाजिक सन्तों द्वारा समाज को आशीवर्चन में कहा कि इस नवरात्रि से हमारा नववर्ष आरम्भ हो जाता है और इस समय हम माता पूजन करते है कार्यक्रम का संचालन मकनसिंह ने किया। चुनरी यात्रा का आरंभ कृष्ण गार्डन से आरंभ होकर चुनरी यात्रा गीत भवन चौराहा, बडा चौक, पुराना बस स्टैंड, सुभाष चौपाटी, जवाहर मार्ग, चन्द्रशेखर आजाद, मार्ग होती हुई कालका मंदिर पर समापन हुआ। चुनरी यात्रा में चुनरी 151 मीटर की थी यात्रा ढोल ढमाकों, डीजे बाजा एवं अखाडों व माता के जय कारे के साथ गुजरी, शिवाजी चौक पर विश्व हिंदू परिषद् ने स्वागत किया। एवं यह यात्रा राणापुर नगर को धर्म मयी कर लाई। परेलीया समाज की जागरूकता को राणापुर की जनता ने सराहा। अन्त में कालका माता मंदिर पर कालीका माताजी को चुनरी चढ़ाई गई और प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम मे निगर जिले के विभिन्न नगरों से एंव अन्य जिलो से लोगों ने इस यात्रा का लाभ लिया। इस यात्रा ने पूर्व मे झाबुआ में हुई चुनरी यात्रा की याद दिला दी क्योंकि कलश लेकर सामज की महिलाएं, बालिकाएं जिस तरह चुनरी लेकर जा रही थी। उससे चुनरी यात्रा की भव्य झलक गई। कार्यक्रम में पटेलिया समाज पधारे पधिकारी मडुभाई भाभर पूर्व, प्रदेश अध्यक्ष पटेलीया समाज, रामसिंग वर्तमान कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, हरिराम पटेल प्रदेश महासचिव शोभाराम जिलाअध्यक्ष धार, जिलाध्यक्ष पटेलीया समाज शैलेन्द्र सोलंकी, रामसिंग सोलंकी,, सोमसिंग सोलंकी मार्केटिंग अध्यक्ष, यानसिंग नलवाया, देवलसिंग परमार, जवसिंग परमार, मानसिंग परमार,मकनसिंग पाल संजय सोलंकी, सुरेश भूरिया, महेन्द्र सिंग राठौर, मुकेश राठौर केशव भाभर, ईश्वर सिंह आदि कार्यक्रम का आभार दीलीप ठाक ने किया। यात्रा में सैकड़ों लोग पधारे।
Trending
- ओंकारेश्वर में पञ्चायतन मंदिर का शिला पूजन: सिंहस्थ से पहले देश भर में निकलेगी ‘एकात्म यात्रा’, सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान
- नानपुर के महाँकाल मन्दिर में पहली बार हुआ पार्थिव शिवलिंग पूजन, महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- गणेश मंदिर के सामने रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरों का धावा, एक आरोपी की मौत
- आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष पर नानपुर में मुकदमा दर्ज
- सृजन किशोर आत्मरक्षा की मासिक क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ
- थांदला गौरव तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी रवि गादिया ने 30 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की
- कंदा चेक डैम में पैर फिसलने से किशोर गहरे पानी में डूबा, मौत
- सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्ला
- मुस्लिम जमात ने धूम धाम से मनाया मिलादुन्नबी का त्योहार
- एल्डरममैन भावसार ने धरमपुरी डेम क्षेत्र को पर्यटन हेतु विकसित करने की रखी मांग