झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद। एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना क्षेत्र में सामने आई है। जिसमें एक ससुर ने अपनी हवस मिटाने के लिए अपनी ही बहू के साथ दुष्कर्म कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दे दी। डर के मारे पीडि़ता इधर उधर भागती रही। पिता ने उसे ढूंढा तब जाकर उसने हिम्मत करकर अपनी साथ हुई दास्तान बयां की। मामला सारंगी चौकी के अंतर्गत ग्राम नवापाड़ा का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोपाल पिता नरसिं खदेड़ा ने उसकी बहू सीमा (परिवर्तित नाम) के साथ रात में घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बताया वह आठवी पास है। उसकी शादी चार साल पहले जाति रिवाज से भारत खदेड़ा के साथ की गई थी। 27 फरवरी वह घर पर अकेली थी। उसकी सांस खेरियामाली गई हुई थी। सीमा का पति मालवा मजदूरी करने गया था। रात करीब 12 बज रहे थे। तभी उसके घर का दरवाजा गजा तो उसने कौन है पूछा, तो ससूर गोपाल ने कहा की वह है दरवाजा खोलो। जैसे ही पीडि़ता ने दरवाजा खोला वैसे ही गोपाल ने उससे जबरदस्ती करने लगा। गोपाल ने अपनी हवस मिटाने के लिए अपनी बहू के साथ दुष्कर्म किया। गोपाल ने दुष्कर्म करने के बाद पीडि़ता को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वह डर के मारे सुबह घर से भागकर उसकी बुआ कमलीबाई के घर तिलगारा चली गई। तीन दिन बीतने के बाद वह अपने मामा गोरधन के घर रूपापाड़ा आई। यहां उसके पिता उसे ढूंढते हुए आ गए। यहां पीडि़त सीमा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया, तो पिता के होश उड़ गए। इसके बाद पिड़ीता ने पुलिस चौकी सारंगी पहुंचकर आरोपी ससूर गोपाल के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376, 506 भादवि की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा
- विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब: परंपरा, आधुनिकता और जड़ों से जुड़ाव की अनूठी मिसाल
- नानपुर में निजी मोबाइल कंपनी ने खोदी सड़कें, गड्ढों से ग्रामीण और श्रद्धालु परेशान
- एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शाला परिसर में किया पौधारोपण
- लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने ग्रीन डे पर तहसील उद्यान में रोप 250 फूलदार पौधे
- जोबट में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को वितरित की गईं निःशुल्क साइकिलें
- मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास
- सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
- ग्राम पंचायत पलासड़ी में सामुदायिक वनाधिकार अधिनियम के तहत दावों का स्थल निरीक्षण संपन्न
- भोपालिया में गड्ढे से मिली दो महीने पहले चोरी हुई बाइक