पेटलावद। अप्रैल माह की शुरुआत में ही दिन के तापमान ने रिकार्ड तोड़ दिए हैं। सूरज के तीखे तेवर से लोग परेशान नजर आए। गर्मी के बढ़ते ही बाजार में इसका असर दिखा। मौसम विशेषज्ञ इस आकलन में जुट गए कि इस बार गर्मी के तेवर कितने तीखे रहने वाले हैं। आम तौर पर मई जून में अधिकतम तापमान 40 से ज्यादा डिग्री तक रहता है। लेकिन इस साल अप्रैल में तापमान चालीस डिग्री पर पहुंच रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों तापमान और गर्म हो सकता है। गुरूवार को सुबह 10 बजे से असमान में चिलचिलाती धूप पडऩा शुरू हो गई थी। दोपहर को तपिश अधिक होने से शहर के मोहल्लों और बाजार की सड़कें सूनी दिखी। हालांकि कुछ समय बादलो के छाने से लोगो को कुछ हद तक राहत जरूर मिली। लोगों ने गर्मी के कारण कूलर, पंखा और एसी में बैठना उचित समझा।
अप्रैल माह में क्यों बनी ऐसी स्थिति-
शहर और गांवों के जंगलो से लंबे समय से आए दिन हरे पेड़-पौधे काटे जा रहे हैं। पेड़ों की कटाई से कम बारिश और अधिक तापमान की स्थिति लगातार बन रही है। जिससे तापमान लगातार बढ़ रहा है। वहीं इस साल जरूरत से कम ठंड भी अधिक गर्मी की वजह है। इस सीजन में पहली बार ठंड कमजोर रही। यहीं वजह है कि गर्मी भी शुरू से अपना तेवर दिखा रही है।
Trending
- देवी पुराण का सार हैं जहां नारी को आदर सम्मान दिया जाता हैं वहां स्वयं देवता निवास करते हैं- पंडित योगेश शास्त्री
- किसानों को बड़ी सौगात: माही नहर के विशेष मरम्मत कार्य हेतु 16.68 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
- ईद के त्योहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न
- रीवा की दुःखद घटना के विरोध में पेटलावद जैन समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- तालाब में नहाने गए 8 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, शाम को मिला शव
- पम्पावती नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी, नहाने गया था युवक
- श्यामला कुंड में 8 वर्षीय बालक तालाब में डूबा, रेस्क्यू जारी
- चंद्रशेखर आजाद नगर बस स्टैंड पर अतिक्रमण से राहगीर परेशान, प्रशासन पर उठे सवाल
- जब व्यक्ति का समय खराब आता हैं तो भगवान चारों तरफ से परीक्षा लेता है-पंडित योगेश शास्त्री
- जोबट में बैंकों और फाइनेंस कंपनियों के ऑफिस के बाहर “ट्रैफिक का मेला”, पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से रोज लग रहा जाम