सांसद भूरिया ने आकाश उपाध्याय को कांग्रेस में शामिल कर नगर यूथ अध्यक्ष पद से नवाजा

- Advertisement -

अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट
लंबे समय से चल रही अटकलों को आज विराम लग गया जब युवा पत्रकार एवं नेता आकाश उपाध्याय ने भगोरीया के दिन कांग्रेस मे शामिल हुए। नगर परिषद चुनाव में भाजपा द्वारा योग्य होने के बावजूद पार्षद का टिकट नहीं देने व लगातार 10 वर्षो से की जा रही उनकी उपेक्षा के चलते लंबे समय से नाराज थे। उन्हे सांसद कांतिलाल भूरिया ने कांग्रेस उपाध्यक्ष सुलोचना रावत के साथ कांग्रेस की सदस्यता देते हुए मंच पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया साथ ही नियुक्ति पत्र सौंपा। इसी अवसर पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष विशाल रावत ने सांसद कांतिलाल भूरिया की सहमति एवं प्रदेश उपाध्यक्षसुलोचना रावत की अनुशंसा पर आकाश उपाध्याय को युवक कांग्रेस का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया। इस नियुक्ति पर कमरू अजनार, तरुण जैन, नरेन्द्र मंडलोई, संजय फिलोमन, सुनील खेडे, मिश्रीलाल राठौड, फरीद शेख, फारूक खत्री, मनीष जोशी, सरदार सिंह अजनार, जाकीर भाई, एहमद भाई, लक्की राठौड़ आदि ने आकाश उपाध्याय को बधाई देते हुए नियुक्ति पर आभार जताया।