झाबुआ। कैथोलिक डायसिस झाबुआ के द्वारा आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना एवं श्रद्धाजलि कार्यक्रम में नागरिकों, समाजसेवी तथा धर्मगुरूओं ने पेटलावद हादसे में मारे गये मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धाजलि अर्पित की तथा मृतक के परिजनों के प्रति ईश्वर से सांत्वना की कामना की। कैथोलिक डायसिस के प्रवक्ता फादर राॅकी शाह के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक धार्मिक गुरूओं ने अपने रूंधे कंठ से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में नगर के अंतराश्ट्रीय गायत्री मिशन के जिला संयोजक विनोद कुमार, जायसवाल, मुस्लिम समाज से सदर मुर्तुजा खान, बोहरा समाज से नुरूददीन भाई पिटोलवाला, प्रजापति ब्रहमकुमारी विश्वविद्यालय की जयंति दीदी, घनश्याम वैरागी एवं नवनियुक्त बिशप फादर बसील भूरिया ने प्रार्थना के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी धर्मगुरूओं की वाणी में इस हादसे को लेकर बोझ था। उन्होंने कहा कि जिदंगी में पहली बार इतना बडा एवं इतना विभत्स हादसा देखा जो किसी से भी देखा नही गया। हर कोई उन्हंे देख अपने आपको रोक नही पायें। हर कोई व्यक्ति हादसे में मृतक एवं घायल दोनों के लिये हरसंभव सहायता के लिये तत्पर था। नवनियुक्त बिशप फादर बसील भूरिया ने कहा कि यह मानव सेवा एवं भाईचारा का विश्वास हमारे बीच में अटूट कायम रहे। पे्रषितालय के छात्रों ने भक्तिमय गीत प्रार्थना द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस कार्यक्रम में कैथोलिक डायसिस झाबुआ के चासंलर फादर पीटर खराडी, सेक्रेटरी फादर थाॅमस पीए, न्यू कैथोलिक मिशन स्कूल के प्राचार्य फादर स्टीफन वीटी, विताल भाबर, अपना रोटरी क्लब के अध्यक्ष भरत मिस्त्री एवं मेघनगर के जिमी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालान डायसिस के पीआरओ फादर राॅकी शाह ने किया। उक्त जानकारी कैथोलिक डायसिस झाबुआ के मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी।
Trending
- 47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?
- सड़क हादसे में घायल बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
- छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक
- सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद
- 13 को जोबट में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का भव्य अनावरण
- मेघनगर में रक्तदान महाअभियान, अधिकारियों सहित नागरिकों ने किया रक्तदान
- शासकीय उचित मूल्य दुकान से अनाज चुराने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 5.52 लाख का मशरूका बरामद
- 11 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
- शासकीय एकलव्य आदर्श विद्यालय पेटलावद में मलेरिया जागरूकता शिविर, फॉगिंग व गैंबोसिया मछलियों से लार्वा नियंत्रण
- सजेली फाटक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत
Next Post