झाबुआ। सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान द्वारा मार्गदर्शित एंव झाबुआ बाल विकास समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर झाबुआ के 251 विद्यार्थियों द्वारा महानाट्य’चाणक्य का मंचन किया गया। इस अवसर पर मां भारती की पूजन अर्चन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रकाश रोकड़े प्रांतिय सचिव सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा एवं स्वनिल कुलकर्णी प्रांत सेवा प्रमुख मालवा प्रांत, कैलाश चौधरी विभाग समन्वयक धार, विधयाक कलसिंह भाबर, नपा अध्यक्ष धनसिंग बारिया, नपा उपाध्यक्ष चेतना पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, संघ के जिला प्रचारक विजेन्द चौहान, जिला कार्यवाह रूस्माल चरपोटा, शिवगंगा प्रमुख महेश शर्मा नीरज राठौर अध्यक्ष व्यापारी संघ राजेन्द्र यादव रहे। ब्रज की होली का नृत्य-राधा कृष्ण संग एक क्विंटल फूलों से किया का नृत्य अत्यन्त मन भावन रहा। राधा-कृष्ण का श्रृगांर मंत्रमुग्ध कर गया। शास्त्रीय नृत्य गुरु वंदना के साथ नाटक प्रारंभ हुआ। शिशु वाटिका के बच्चों ने भी आकर्षक नृत्य किए।
महानाटक की हुई प्रस्तुति
भारतीय संस्कृति व अखंड भारत की संकल्पना का यर्थाथ जीवन दर्शन आचार्य चाणक्य ने चन्दगुप्त के माध्यम से किया उसका मंचन दर्शनीय रहा। मगध के सिंहासन पर बैठा क्रुर व घमंडी घनानंद के आतंक को मुक्त किया। संगठित समाज समर्थ राष्ट्र का निर्माण करता है एक साधारण से शिक्षक ने अपने शिष्यों के माध्यम से राष्ट्र में परिवर्तन लाकर मां भारती का मान बढ़ाता है। उक्त प्रसंगो का विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अभिनय कौशल से जीवंत कर दीया। इस दौरान 251 विद्यार्थियों ने 90 मिनट तक ध्वनि से सुसज्जित मंचन किया गया जिसमें 80 भगवा झंडों, 60 मशालें तथा तीन भागों में किया गया मंचन आकर्षक का केेंद्र रहा। चाणक्य, विष्णुगुप्त चन्दगुप्त मौर्य, सूत्रधार घनांनद का अभिनय देखते ही बना था। चाणक्य के रूप में शिवम् बिल्लौरे, विष्णुगुप्त के रूप में विवेक बिल्लौरे का अभिनय एक रंगकर्मि के समकक्ष रहा। साथ ही पारस मोढिया , सुरज प्रजापत ,राजेष प्रजापत, भावेष कत्थक कपिल पटेल, तनवीर खान, मारूफ खान, मोहित डाबी, माधवी मकवाना, दीया परमार ,अंकित बैरागी,दीपक प्रजापत, रोहीत सोलंकी, अजय राठौर दीषा राठौर, यशराज सोनगरा, लोकेन्द चौहान, महानाट्य निर्देषन-संस्था के आचार्य परिवार दीपा बिल्लौरे नीता घुमरे रजनी कटारा सुनीता परखुन शशि पाटीदार, मंगला राठौर संगीता हिरके आयुषी साकला आरती शर्मा नरेन्द्र शर्मा अमृत पुरी व प्राचार्य बलिराम बिल्लौरे ने किया। इस दौरान विधायक शांतिलाल बिलवाल द्वारा विधायक निधि से भवन निर्माण में 10 लाख रुपए की घोषणा की गई। साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया द्वारा, मोटर पंप, वाटर कूलरएवं नाली निर्माण करने की बात कहीं। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद थे। संचालन प्राचार्य बलिराम बिल्लौरे ने किया स्वागत व्यवस्था पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष डॉ वैभव सुराणा समिति सदस्य मकरंद अचार्य ने संभाली। संपूर्ण व्यवस्था सह सचिव नरेन्द जैन व अन्य सहयोगियों ने किया।
Trending
- ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची का वाचन
- नशा मुक्त एमपी पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- इससे वर्तमान और भावी पीढ़ियां हो जाती हैं बर्बाद
- माँ त्रिपुरा कॉलेज फार्मेसी, झाबुआ के बी.फार्म प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का किया शानदार प्रदर्शन
- पीएम आवास प्लस की सूची का हुआ वाचन, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर भी हुई चर्चा
- गुणावद में उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण का रास्ता साफ, सीएमएचओ ने भवन स्वीकृति के लिए आयुक्त को लिखा पत्र
- ‘पुजारी हैं अतिथि विद्वान..,’ सीएम मोहन ने किया साथ देने का वादा, कहा- जो हो सकेगा वो करेगी सरकार
- एसडीओपी आशुतोष पटेल का प्रथम आगमन, पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत
- वित्तीय अनियमितता पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्राथमिक शिक्षक को किया निलंबित
- करोड़ों के सरकारी रिकॉर्ड खुले में मिलने का मामला: आदिवासी विकास परिषद ने मुख्यमंत्री को भेजा विस्तृत शिकायत पत्र
- अधिवक्ता एवं पेटलावद पुलिस की समन्वित कार्रवाई से साइबर ठगी के पीड़ित को मिली राहत, न्यायालय ने राशि लौटाने के दिए निर्देश
Prev Post
Next Post