झाबुआ डेस्क। कार्य के प्रति लापरवाह शिक्षक कालूसिंह गरासिया सहायक शिक्षक प्राथंमिक विद्यालय हमीर फलिया विकासखंड थांदला एवं बालक आश्रम बालवासा विकासखण्ड थांदला के अधीक्षक रमणलाल पारगी को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुन्तला डामोर ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक गरासिया द्वारा शाला का नियमित रूप से संचालन नहीं करने, खंड स्त्रोत समन्वयक के निरीक्षण के दोरान शाला बंद पाई जाने व प्रायः संस्था के विद्यार्थियों की गणवेश की राशि का भुगतान नहीं करने एवं शोचालय निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं करवाने, बच्चो की शिक्षा पर ध्यान नहीं देने के कारण निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय बाउमा विद्यालय पिटोल नियत किया गया है। अधीक्षक रमणलाल पारगी बालक आश्रम बालवासा विकासखंड थांदला द्वारा चोरी की घटना के संबंध में वरिष्ठ कार्यालय को अवगत नहीं करवाया गया एवं चोरी हुई सामग्री की बरामदगी के लिए प्रयास नहीं किया गया। बालक आश्रम बालवासा में घटित चोरी की घटना के दिनांक को अधीक्षक संस्था में उपस्थित नहीं थे एवं अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हुए बालक आश्रम बालवासा में ताला बंद कर चले गये। कीर्तनलाल जाटव, चोकीदार को भी अवैधानिक रूप से अवकाश पर रखते हुए संस्था में विद्यार्थियों के उपयोग हेतु रखी गई सामग्री व शासकीय अभिलेखो की सुरक्षा हेतु उचित प्रयास नहीं किए गए एवं शासकीय कोष को हानि पहंुचाए जाने का प्रयास किया गया। अधीक्षक, बालक आश्रम बालवासा द्वारा अधीक्षक पद के दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही व उदासीनता बरतने के कारण निलंबित किया गया है। एवं निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय खंड शिक्षा कार्यालय मेघनगर नियत किया गया है।
Trending
- चारधाम यात्रा संपन्न होने पर एक बेटी ने पैतृक व ननिहाल गांव में किया भागवत कथा का आयोजन
- पेटलावद में अवैध मुरम उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, हाथों में तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे
- किसी से किया दुलार, किसी के सिर पर रखा हाथ, स्कूल के पहले दिन छात्राओं से इस अंदाज में मिले सीएम डॉ. मोहन
- पूजा के दीपक से लगी आग में कबाड़े की गोदाम में भारी नुकसान
- अनाज व्यापारी की दुकान में 19 लाख रुपये की बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर
- श्री पछाट भैरव नाथ मंदिर में भजन संध्या, महाआरती एवं भंडारे का हुआ भव्य आयोजन
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं इंदौर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत
- पेटलावद में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती