झाबुआ- महात्मा गांधी राष्ट्रीय गामीण रोजगार गांरटी स्कीम अंतर्गत ग्राम पंचायत झुमका जनपद पंचायत रामा मे संविदा पर पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक श्री मुकेश कछलिया के विरुद्ध ग्रामवासियों द्वारा 22 दिसंबर को जिला स्तर पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम मे शिकायत की गई। ग्राम पंचायत झुमका के ग्रामवासियों द्वारा की गई शिकायत की जांच कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत रामा से कराई जाने पर, जांच में मुकेश कलछिया, ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत झुमका द्वारा अपने परिवार के जॉबकार्ड लगाकर मजदूरी किए बिना ही कुल्ला भूरा के कपिलधारा कूप पर तीन हजार 816 रुपए का आहरण किया जाकर, राशि प्राप्त की जाना सिद्ध हुआ है। प्रकरण में कलछिया को जिपं सीईओ एवं एडिश्नल सीईओ के समक्ष उपस्थित होने हेतु आहुत किये जाने पर, कलछिया द्वारा 30 मई को सक्षम में उपस्थित होकर परिवार के गुजर बसर के लि तीन हजार 816 रुपए का आहरण किया जाना स्वीकार किया गया है। अपने पद का दुरुपयोग करने तथा योजनांतर्गत राशि का फर्जी तरीके से आहरण करने के कृत्य का दोषी मानते हुये कलेक्टर डॉ अरुणा गुप्ता ने मुकेश कलछिया ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत झुमका जनपद पंचायत रामा की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।
Trending
- एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड
- शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता: छात्र कई दिनों से था गैरहाजिर, आधा किमी पैदल चलकर घर पहुंचीं एसडीएम
- तेज रफ्तार बाइकर्स ने स्कूल से घर जा रही बालिका को टक्कर मारी।
- पिटोल के जन शिविर में प्रशासनिक अमले ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर निराकरण के दिए निर्देश
- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लंबित समस्याओं पर की चर्चा
- दक्ष प्रजापति आर्मी ने मनोज कुमार प्रजापति को सौंपी सोंडवा तहसील अध्यक्ष की कमान
- भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा प्री-मैरिज काउंसलिंग “तेरे मेरे सपने” का सफल आयोजन किया
- 108 प्रकार की वन भाजी महोत्सव: छकतला में दिखा आदिवासी संस्कृति, स्वाद और पर्यावरण चेतना का अनूठा संगम
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आलीराजपुर जिले में की मण्डल अध्यक्षों की घोषणा
- भाजपा जिला बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान