झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
वनवासी कल्याण परिषद द्वारा आगामी सिंहस्थ को लेकर रूद्राक्ष के शिवलिंग बनाकर यात्रा की शुरूआत की। यात्रा की शुरूआत गायत्री शक्तिपीठ से हुई। जिसमें स्वामी गणेशानंदपूरी वनवासी मठ एक वाहन के ऊपर शिवलिंग को लेकर नगर में निकले। यात्रा में नगर के युवाओं सहित ग्रामीण अंचल के लोग भी मौजूद हुए। यात्रा गांधी चौक, पुराना बस स्टैंड, सिर्वी मोहल्ला, शीतला माता चौक, अंबिका चौक, सुभाष मार्ग, भोई मोहल्ला, गांधीचौक होते हुई पुन: पुराना बस स्टैंड पर पहुंची। जहां समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वनवासी कल्याण परिषद के प्रांतीय अध्ययक्ष प्रवीण ढोलके, अखिल भारतीय श्रद्धा जागरण प्रमुख रमेशजी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यकम में शहर के युवाओं ने एक के बाद करकर अतिथियो को फलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद महंत स्वामी गणेशांदपूरी ने संबोधित करते हुए कहा 12 वर्ष में एक बार हमारे मप्र के उज्जैन महांकालेश्वर में आस्था का मेला लगता है जिसमें कुंभ का मेला सिंहस्थ कहते है। इसमें देश-दुनिया के लोग पधारते है और अपने पापो का प्रायश्चित करने के लिए मां शिप्रा के तट पर स्नान करते है। उन्होनें शहर की जनता से अपील की कि वे भी कुछ ही दिनो में शुरू हो रहे सिंहस्थ में जरूर पधारे और धर्मलाभ ले। कार्यक्रम को प्रवीण ढोलके और रमेशजी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष मुकुश परमार, भाजयुमो नगर अध्यक्ष नितीराजसिहं ठाकूर, लाल चौधरी, अनिल मुलेवा, नितीन चत्तर, दीपक काग, राज निनामा, सूरजसिंह राजपूत, गौरव गुप्ता, गोलू आदि युवा मौजूद थे।
हर गांव में प्रचार करेगी यात्रा-
यात्रा प्रमुख गणपतजी ने जानकारी देते हुए बताया यह यात्रा झाबुआ जिले के हर गांव में प्रचार-प्रसार करेगी और 10 दिनों में भ्रमण कर उज्जैन महांकालेश्वर पहुंचेगी। जहां होने वाले आयोजन में हिस्सा लेगी।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता
- जर्मनी में चमके उमरकोट के युगप्रताप सिंह, शूटिंग राइफल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद बैठक के प्रमुख निर्णय
- तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बांस में घुसी, दो घायल
- जोबट अनाज व्यापारी एसोसिएशन ने मंडी शुल्क वृद्धि का किया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी
- पेटलावद के इस गांव में एक ही कुएं में मिले महिला-पुरुष के शव, इलाके में फैली सनसनी
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी
- शिक्षक देवर चला रहा पंचायत, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
- जोबट पुलिस की बड़ी सफलता: 19 लाख रुपये की चोरी करने वाली पारदी गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, बलेनो कार और नकदी जब्त