मप्र पुलिस का आयोजन : हाथीपावा पहाड़ी पर पतंग प्रतियोगिता 14 जनवरी को प्रथम पुरस्कार 3101 रुपए

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट-
14 जनवरी को को हाथीपावा की पहाड़ी पर मध्यप्रदेश पुलिस जिला झाबुआ द्वारा पारिवारिक पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3101 रुपए द्वितीय पुरस्कार 2101 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार 1101 रुपए झाबुआ पुलिस द्वारा दिया जाएगा। पुरस्कार राशि में वृद्धि संभावित है।
यह है शर्ते-
प्रतियोगिता नियत समय दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगी तथा समापन सांय 5 बजे होगा। चीनी धागा/मांजा का प्रयोग वर्जित है। उड़ाई जाने वाली पतंग का स्वरूप आपत्तिजनक न हो, शालीन एवं मर्यादित हो। प्रतियोगिता में परिवार ही भाग ले सकता है। पतंग उड़ाने वाला स्त्री या पुरूष कोई भी हों परंतु चरखी-घीर्री पकडऩे वाला संबंधित की मां-बहन बेटी या पति-पत्नी ही होगी। जो भी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वह 13 जनवरी के सांय 5 बजे तक रक्षित निरीक्षक चेतन सिंह बघेल को मोबाइल नंबर 7049140506 पर अपनी इंट्री नोट करा सकते हैं। इंट्री पूरी तरह नि:शुल्क है। कोई भी परिवार भाग ले सकता है। निर्णायकों का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।