मंदिर में महिला को झाड़-फूंक कर सांप का जहर आधे घंटे में उतारा

- Advertisement -

petlawad 03 (1)

 महिला के पैर में काटा सांप ने।

महिला के पैर में काटा सांप ने।

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
आज पुरी दुनिया जहां विज्ञान का लोहा मान रही है वहीं ग्रामीण ओर कुछ नगरी क्षेत्रों में विज्ञान पर आस्था भारी है। दुनिया चांद तक पहुंच गई है लेकिन ग्र्रामीण अंचल में अब भी लोग विज्ञान को मानने से परहेज करते है। कुछ ऐसा ही होता है पेटलावद नगर के राजापुरा में, यहां आज भी विज्ञान पर आस्था भारी है ओर ओर तो आस्था का चमत्कार ऐसा होता है कि इंसान कितनी भी पीड़ा में हो कुछ ही समय में चलता फिरता हो जाता है। बुधवार को भी यहां कुछ ऐसा ही नजारा नजर आया। नई बस्ती निवासी पुना पति गोविंद धानु को सुबह 9 बजे के लगभग विषेले सर्प ने दंश लिया। परिजन उसे स्वास्थ्य केन्द्र पर ना ले जाते हुए राजापुरा एक मंदिर पर लेकर पंहुचे। तत्काल वहां कुछ लोग एकत्रित हुए और पूजन पाठ का सिलसिला शुरू कर दिया। दर्द से तड़प रही महिला को मंदिर पर लेटा दिया गया। करीब आधे घंटे तक महिला के शरीर पर झाड़-फूंक चलता रहा। इसके बाद जो हुआ वह समझ से बिलकुल परे था। चमत्कार कहे या आस्था महिला एक घंटे में चलने फिरने लग गई। जिसे देख परिजन तो खुश हुए लेकिन आस्था पर विश्वास रखने वालों के लिए यह नया नही था पर विज्ञान पर भरोसा रखने वालो के लिये सोच से परे था।