हजारों लोग महू एंव सिंहस्थ उज्जैेन मे लेगें भाग
झाबुआ लाइव डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ही सामाजिक समरसता के लिये कार्य करने वाली जनहितैषी पार्टी है। 14 अप्रैल को भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब आम्बेडकर की 125 वी जयंती के अवसर पर यही करना चाहूंगा की वे हमारे ही प्रदेश के होकर उन्होने पूरे देश में महू का नाम रोशन किया है। उन्होंने संविधान की रचना करके दलित एवं पिछड़े वर्ग के लिये संविधान में जो आरक्षण की व्यवस्था की थी उसका कंाग्रेस पार्टी ने तब भी बहुत विरोध किया था। नेहरू मंत्री मंडल से बाबा साहब आम्बेडकर ने कांग्रेस के विरोध के चलते ही त्यागपत्र दे दिया था। बाबा साहब कभी भी कांग्रेस के नहीं थे और आगे भी नही रहे। पण्डित जवाहर लाल नहरू का विवाद कई मुद्दो को लेकर मंत्रियों से होता रहा था। हालांकि कांग्रेस मच पर हमेशा ही दलितों के साथ रहने का ढोंग रचती है किन्तु वह कभी भी दलितों के विकास के पक्ष में नही रही है। सिर्फ भाजपा की सरकार ने ही पंच महातीर्थ स्थपित किये और महू में बाबा साहेब आम्बेडकर की स्टेचू एवं मंदिर निर्माण करवाया । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ऐतिहासिक व्यवस्था करके महू में प्रतिवर्ष मेला आयोजित करवा कर सामाजिक समरसता पैदा करने का काम किया है। उक्त उदबोधन प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमरदीपसिंह मौर्य ने शनिवार को जिला भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में कहीं। बैठक में भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अमरदीपसिंह मौर्य के अलावा जिला भाजपाध्यक्ष दौलत भावसार, लक्ष्मीनारायण पाठक, सीसीबी अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया, मनेाहर सेठिया, कल्याणसिंह डामोर, प्रवीण सुराणा, मूलचंद बामनिया नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, थांदला नप अध्यक्षा सुनीता वसावा विशेष रूप से उपस्थित थे। मौर्य ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महू के लिए कोई भी योजना नहीं बनाई। पिछले वर्ष महू आये राहुल गांधी ने भी दलितों के उत्थान एवं आरक्षण के मुद्दे को लेकर के शब्द भी नही बोला। भाजपा ने ही एक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। भाजपा का हर कार्यक्रम प्राणों की आहूति देने तक कार्य करता है। महू में प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को आ रहे हैं और वे सामाजिक समरसता पर बोलेंगे तथा समरसता भोज में शामिल होंगे। उन्होंने सिंहस्थ पर्व के लिये सभी को आमंत्रित करते हुए कहा कि यह महापर्व हिन्दूओं का परिचय है और शंखनाद के माध्यम से यह चिंतन का केन्द्र बनेगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं उज्जैन मे जुटाई है और 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु यहां सिंहस्थ स्नान के लिए आएंगे। इस अवसर पर जिला भाजपाध्यक्ष दौलत भावसार ने अपने साढ़े तीन माह के कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पूर्णकालीक रूप से पार्टी के लिये समर्पित भाव से काम करने की बात बताते हुए भाजपा के स्थापना दिवस पर जिले के मेघनगर एवं झाबुआ मंडल के कार्यक्रमों की प्रशंसा की। वही उन्होंने सिंहस्थ के लिये प्रत्येक सक्रिय कार्यकर्ता से 101 रुपये दान राशि देने तथा रसीद प्राप्त करने का आग्रह किया। जिले में इस कार्य के लिये जिला प्रभारी प्रफुल्ल गादिया मेघनगर के बनाया गया। वही मंडलो के लिये रानापुर में मुकेश नागोरी झाबुआ मे गोपालसिंह पंवार, ग्रामीण मंडल झाबुआ मे बहादुर हटिला, रामा में मदन भूरा, मेघनगर में सचिन प्रजापत, थंादला मे ंराजेश वुनिया, खवासा में ईश्वरलाल पाटीदार, पेटलवद में प्रमोद मोदी, रायपुरिया में भरत पाटीदार, कल्याणपुरा में प्रकाश राठौर पारा में गजेन्द्र राठौर को प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की।
Trending
- पीएम श्री कन्या हाई स्कूल छकतला में नवीन बाल कैबिनेट का गठन
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित ‘माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव’ के पूर्व मीडिया बंधुओं से किया संवाद
- झाबुआ विधानसभा के उदयगढ़ ब्लॉक के बोरी क्षेत्र की घटना की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की
- विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया
- विधवा महिला से लूटपाट के बाद गैंगरेप किया, हथियारों के दम पर बंधक बनाया
- एमपी की सूरत बदल देगी 5017 करोड़ की सड़क, सीएम डॉ. यादव बोले- लिखेंगे विकास का नया अध्याय
- रायपुरिया के शूटिंग कोच भूपेंद्र सिंह के प्रशिक्षण में खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन
- ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची का वाचन
- नशा मुक्त एमपी पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- इससे वर्तमान और भावी पीढ़ियां हो जाती हैं बर्बाद
- माँ त्रिपुरा कॉलेज फार्मेसी, झाबुआ के बी.फार्म प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का किया शानदार प्रदर्शन