पेटलावद त्रासदी के पीड़ितो के लिए गायत्री शक्तिपीठ में हो रहा जाप

- Advertisement -

विशेष साधना करते धर्मावलंबी।
विशेष साधना करते धर्मावलंबी।

झाबुआ। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ काॅलेज मार्ग पर 9 दिवसीय विशेष साधना का क्रम जारी है। शक्तिपीठ के घनश्याम बैरागी एवं नलिनी बैरागी द्वार दी गई जानकारीनुसार गायत्री मंदिर में प्रतिदिन 9 दिवसीय विशेष साधना में साधको द्वारा पेटलावद त्रासदी के हादसे मे मारे गए लोगों की आत्मीय शांति के लिए प्रत्येक साधक 24-24 हजार साधक गायत्री जाप कर रहे हैं। मंदिर पर प्रतिदिन यज्ञ का आयोजन हो रहा है तथा रात्रि में नाद योग साधना का क्रम जारी है। दशहरा पर्व 22 अक्टूबर को पंचकुंडीय यज्ञ के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। शक्तिपीठ में आयोजित 9 दिवसीय साधना शिविर में श्रद्धालुओं से सहभागी होने की अपील की गई है।