झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट। जंगल में कंंडे बिनने गई एक महिला की कुएं में गिरकर मौत हो गई। सुबह उसकी लाश पानी में तैरती दिखाई दी तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना ग्रामीणों ने दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया।
घटना रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गरवाखेड़ी की है। पुलिस के अनुसार कानाकुआं निवासी एक बच्चे की मां 25 वर्षीय भूरी पति मकना सिंगाड़ सोमवार को जंगल में कंडे बीनने गई थी। उसे पानी की प्यास लगी तो वह पानी पीने वहां पास ही स्थित एक कुएं में चली गई। जहां वह पानी पी ही रही थी तभी उसका पैर फिसल गया और वह गिर गई और वह डूब गई। कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई। शाम तक भूरी लौटी तो पति और गांव वाले उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह नही मिली। इसके बाद मंगलवार सुबह उसकी लाश एक कुएं के में तैरती दिखाई दी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से कुएं से शव को निकाला और बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन्हें पीएम कराने के भेज दिया।
Trending
- चम्पलिया पुल पर ट्रक खराब हो जाने से पारा झाबुआ मुख्य मार्ग प्रभावित
- झोसर पंचायत भवन निर्माण मामले में जांच दल गठित, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
- चिकित्सक दिवस पर राणापुर में विशाल रक्तदान शिविर: 67 यूनिट रक्त संग्रहित
- समाजसेविका यशवी नितेश शाह ने राणापुर स्वास्थ्य केंद्र को दान किया आधुनिक मॉर्च्युरी बॉक्स
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में झाबुआ ने रचा कीर्तिमान, 102.8% बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
- सीएम डॉ. यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी
- सीएम डॉ. मोहन यादव आज सिवनी में 494 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, किसानों को मिलेगी कोदो-कुटकी प्रोत्साहन राशि
- इंजेक्शन लगने के बाद व्यक्ति की मौत, झोलाछाप चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
- 10 हजार करोड़ से संवारी 3 लाख से ज्यादा संरचनाएं, सीएम डॉ. मोहन बोले- जल संरक्षण में एमपी नंबर-1
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे
Prev Post