पहले लाया अविश्वास प्रस्ताव, अब लगाया ‘बदला’ लेने का आरोप

- Advertisement -

झाबुआ ”आजतक” डेस्कः जिले की थांदला नगर परिषद में मचा घमासान खत्म नहीं हो रहा है। अब बीजेपी के बाद कांग्रेस ने नगर परिषद उपाध्यक्ष संगीता सोनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगीता सोनी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद आरोप लगाए जा रहे है कि वह कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में विकास कार्य को बाधित कर रही है।

नगर परिषद के वार्ड क्र 15 की पार्षद वंदना सुधीर भाबर ने अपने साथी कांग्रेसी पार्षद अक्षय भटट, किशोर खडिया, मनीष बघेल, मुस्तनसीर बोहरा के साथ प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर परिषद थांदला की भाजपाई उपाध्यक्ष संगीता सोनी पर अपने राजनैतिक स्वार्थ व व्यक्तिगत महत्वकांक्षाओ के चलते नगर के विकास कार्यो मे अवरोध पैदा करने का आरोप लगाया।

कांग्रेसी पार्षदों का कहना है कि उपाध्यक्ष संगीता सोनी ने 25 फरवरी को मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर वार्ड क्र 15 मे परिषद द्वारा स्वीकृत सीमेंट क्रांकीट सड़क निर्माण कार्यो को निरस्त करने की मांग की। उपाध्यक्ष का यह कृत्य उनकी विकास विरोधी छवि व छोटी मानसिकता को ही दर्शता है। वरना क्या कारण है कि उपाध्यक्ष को परिषद में स्वीकृत कार्यो को निरस्त करने हेतु पत्र लिखना पडा। इसके पूर्व की परिषद द्वारा भी वार्ड क्र 15 रितुराज कालोनी मे निर्माण कार्य किए गए हैं जबकि अब विरोध किया जा रहा है।

Thandlपार्षद ने बताया कि रितुराज कालोनी बहुत पुरानी आवासीय कॉलोनी है एवं सहकारी संस्था द्वारा विकसित की गई कॉलोनी है तथा वर्तमान मे उक्त सहकारी संस्था के अध्यक्ष नगर परिषद उपाध्यक्ष के धुर राजनैतिक विरोधी वरिष्ठ भाजपा नेता के पुत्र है।

पार्षद ने बताया कि हमारे द्वारा परिषद उपाध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव इसकी बडी वजह है और इसी राजनैतिक बदले की भावना से प्रेरित होकर उपाध्यक्ष उक्त कार्यो पर रोक लगाने की मांग कर रही है। अपने राजनैतिक स्वार्थ के चलते नगर के लोगो को परेशान किया जाना अथवा विकास कार्यो मे अवरोध पैदा करने की हम कड़े शब्दों में निंदा करते है।