झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
पत्नि वियोग में एक बार फिर एक पति ने कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी। पिता ने सुबह जब बेटे को देखा तो वह मृत अवस्था में था। इसकी सूचना पिता ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कर मर्ग कायम किया। मामला रायपुरिया थाने के अंतर्गत ग्राम पनास का है, दरअसल, मांगूू पिता सडिय़ा गामड़ निवासी पनास के पुत्र पूना गामड़ (25) की शादी महूड़ा खो (चंद्रगढ़) में संता के साथ हुई थी। एक साल बीत गया लेकिन पत्नि संता ससुराल नही आई। वह देपालपुर उसकी बहन के साथ मजदूरी कर रही है। पिता के मांगू के अनुसार सोमवार को पूना वह उसे लेने गये थे लेकिन वह नही आई। इसके बाद वह निराश होकर घर लोट आए। पिता ने बताया रात में पूना खाना खकर सो गया था। वह खेत पर चले गए। पुना घर पर अकेला सो रहा था। तभी उसने आत्महत्या करने का फेसला कर लिया और कीटनाशक दवाई पी ली। जब पिता मांगू खेत से सुबह लोटकर अपने घर आए तो पुना मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके मुंह से दवाई बदबू आ रही थी। इसके बाद मांगू ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने शव का मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है।
Trending
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया