झाबुआ आजतक डेस्क:
कलेक्टर
ने षुक्रवार को जिला विकलांग केन्द्र झाबुआ का आकस्मिक निरीक्षण किया। एवं केन्द्र के संचालन की स्थिति देखी। प्राइमरी स्कूल में अध्ययनरत बच्चों से चर्चा की। मूकबधिर बच्चों के आईक्यू एवं ज्ञान को देखकर कलेक्टर ने स्टाॅफ की प्रशंसा की। कलेक्टर ने मूक बधिर बच्चों से गुणा भाग एवं जोड घटाव के सवाल हल करवाए। अंग्रेजी एवं हिन्दी में वाक्य बोर्ड पर लिखवाए, बच्चों को शिक्षक ने इशारों से शब्द बताए और बच्चों ने बोर्ड पर शब्द लिखे। चैथीं कक्षा के छात्र पंकज अड़ से शिक्षक ने इशारे से कलेक्टर का नाम पूछा बच्चे ने विभिन्न आकृति के सिगन बनाकर इशारे में कलेक्टर का नाम बताया।कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने विकलांग केन्द्र में बच्चों के छात्रावास किचन, फिजियोथैरेपी सेन्टर एवं कृत्रिम अंग निर्माण कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला विकलांग केन्द्र प्रभारी शैलेन्द्र राठौर ने मेघनगर नाके से विकलांग केन्द्र तक सड़क पर रोशनी के लिये स्ट्रीट लाइट लगवाने, ट्रेनिंग हाॅल का कार्य जल्द पूर्ण करवाने एवं स्टाॅफ को एरियर राशि का भुगतान करवाने की मांग रखी। कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने कार्य जल्द करवाने के लिए स्टाॅफ को आश्वस्त भी किया। विकलांग केन्द्र पर पहुंचे कलेक्टर को देखकर बच्चे काफी खुश हुए और मूक बधिर बच्चों ने कलेक्टर से हाथ मिलाए।
Trending
- नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा का आयोजन किया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
- छकतला में धूमधाम से मनाई गई वीर दुर्गादास जयंती, निकला भव्य चल समारोह
- देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने निकाली तिरंगा यात्रा
- वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती पर आलीराजपुर और जोबट में भव्य आयोजन, समाज भवन के लिए 5-5 लाख की घोषणा
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली
- नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य
- युवा संसद में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, कहा- राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं युवा
- गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘ग्रीन डे’
- ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next Post