नहीं टूट रही है जिले में कोरोना वायरस की चेन : आज 32 लोग आए COVID-19 की गिरफ्त में, सर्वाधिक 21 झाबुआ शहर से

- Advertisement -

[ विपुल पांचाल @ झाबुआ ]

जिले कोरोना रफ्तार बढ़ रही है झाबुआ शहर में लगातार कोरोना के मामले मिल रहे है। रविवार सुबह इंदौर महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में 21 लोग पाजिटिव पाये गए। जिसमे रामकृष्ण नगर के 28 वर्षीय युवक, 53 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय पुरुष 25 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय महिला, 41 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 14 वर्षीय किशोरी संक्रमित पाई गई। लक्ष्मी बाई मार्ग में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सिधेश्वर कालोनी में रहने वाले 31 वर्षीय महिला, हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाले 30 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय महिला, 5 वर्षीय बच्चा,महालक्ष्मी नगर में रहने वाले 35 वर्षीय पुरुष, 16 वर्षीय किशोर, 52 वर्षीय महिला, सुभाष मार्ग में रहने वाले 68 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय महिला, गोपाल कालोनी में रहने वाले 26 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, बाबेल कंपाउंड में रहने वाले 29 वर्षीय युवक पाजिटिव पाया गया। रामा ब्लाक के नवापाड़ा गाव में 22 वर्षीय युवती पाजिटिव पाई गई।

सलमान शेख @पेटलावद

पेटलावद ब्लाक में ग्रामीण इलाके से कोरोना के मामले सामने आए जिसमे बोडायता (BODAYATA) में 30 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरूष, 10 वर्षीय किशोर, 3 वर्षीय किशोर, 26 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई।

मयंक गोयल@ राणापुर

राणापुर में 3 लोगो की रिपोर्ट पाजिटिव आई है जिनमे से 2 लोगो की रिपोर्ट वापस इंदौर से पाजिटिव आई है। एक नया मामला चंद्रशेखर आज़ाद मार्ग से सटे गरुडा गली में 19 वर्षीय युवक पाजिटिव पाया गया। जिनका सरनेम प्रजपात बताया जा रहा है।

 दीपक जैन@ कल्याणपुरा

कल्याणपुरा में एक मरीज मिला 32 वर्षीय युवक पाजिटिव पाया गया।

पारा में 2 संक्रमित【राज सरतालिया】

रविवार सुबह पारा के लिए बुरी खबर लेकर आई। कोरोना वारियर्स डॉ के एस डोडवा ने बताया कि सदर बाजार में 1 29 वर्षीय युवक तथा सदर बाजार से सटे कोठारी मोहल्ले में 39 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जो पहले से ही इंदौर भर्ती है। डॉ डोडवे ने पॉजिटिव आये लोगो के परिवारजनों से अपील की है कि वे सभी अपना सेम्पल ज़रूर दे। क्यों कि अब लापरवाही भारी पड़ सकती है।