नगर विकास समिति ने किया पौधारोपण

- Advertisement -

 
झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट 
4स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी प्रथम गतीविधि के रुप मे नगर विकास समिति ने स्थानीय विधुत मंडल परिसर मे पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर विकास समिति के अध्यक्ष चन्द्रकला गाडन, विद्युत मंडल सहायक यंत्री सुखदेव मंडलोई, रेखा गिरी, गजेन्द्र चोहान, शाहिद खान, अंकित भंसाली, दिपेश शाहजी ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करतेे हुए वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश भट्ट ने कहा पौधारोपण कर हम प्रकृति के कर्ज को चुकाया जा सकता है। नगर परिषद उपाध्यक्ष संगीता सोनी ने कहा प्रत्येक नगरवासी को अपने जीवन मे कम से कम एक पौधा रोप कर उसकी सेवा करना अपना कर्तव्य समझना चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि पोधारोपण संकल्प भाव से हर व्यक्ति को अपने जीवन करना चाहिए। अवसर पर भाजपा जिला मंत्री गणराज आचार्य, वरिष्ठ पत्रकार कुंदन अरोरा, मानवअधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष व्ही.आर.अरोरा, मुकेश अहिरवार, मनोज उपाध्याय, आत्माराम शर्मा, पीटर बबेरिया, अल्लु जेहु, बद्रीलाल पाटीदार, पुरषोत्तम पाटीदार, नागेश्वर बसोर, मनोहर नायक, राजूसिंह बघेल समेत विद्युत मंडल विभाग कर्मचारी उपस्थित रहे। अवसर पर समिति द्वारा 25 पौधे मय ट्रीगार्ड लागए गये। कार्यक्रम का संचालन जयश्री शर्मा एवं आभार सचिव रितेश गुप्ता ने किया।