देवझिरी सोसाइटी पर कांग्रेस ने जमाई अपनी साख

May

10

अध्यक्ष तेरसिंह और उपाध्यक्ष माना-झितरी बने
झाबुआ। पिछले कई वर्र्षों से कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था देवझिरी पर कांग्रेस ने एक बार पुन: अपनी साख को बरकरार रखते हुए इस सोसायटी पर पूर्ण रूप से कब्जा जमा लिया है। यहां कांग्रेस समर्थित 10 संचालक बने। जिसके बाद षुक्रवार को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव हुए। जिसमें कांग्रेस के तेरसिंह पित मडिय़ा अध्यक्ष बने एवं उपाध्यक्ष पद पर माना पिता पिंजू डामोर एव झीतरी पिता खुमान ने अपने कब्जा जमाया। जिसके बाद विजयी प्रत्याषियों का पुश्पमाला पहनाकर एवं गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था देवझिरी पर वर्शों से कांग्रेस का कब्जा रहा है। लगातार यहां चुनाव में कांग्रेस जीतती रहीं है। पूर्व जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष स्व. पं. हरिप्रसाद अग्निहोत्री की यहां अच्छी साख एवं मजबूती के चलते कांग्रेस हमेशा यहां से विजयी होती आई है, जिसमें इनके परिवार का भी भरपूर सहयोग रहा है। केवल पिछली बार भाजपा का इस सोसायटी पर कब्जा हुआ था, लेकिन इस बार यहां जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष शंकरसिंह भूरिया के साथ षहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं अग्निहोत्री परिवार के युवा देवेन्द्रप्रसाद अग्निहोत्री की यहां दिनरात मेहनत एवं सार्थक प्रयासों के चलते इस बार पुन: इस सोसायटी पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। देवेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री ने यहां चुनाव संचालक के रूप में कार्य करते हुए संपूर्ण चुनाव पर अपनी पैनी नजर रखते हुए कांग्रेस के इस गढ़ की तरह माने जाने वाले सोसाइटी को पुन: कांग्रेस की झोली में डाल दिया। शुक्रवार को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के संपन्न हुए चुनाव के दौरान अग्निहोत्री की सराहनीय भूमिका रहीं।
तेरसिंह अध्यक्ष एवं माना तथा झीतरी उपाध्यक्ष बने
शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव प्रक्रिया आरंभ हुई। चुनाव निर्वाचन अधिकारी ओपी पंवार द्वारा संपन्न करवाए गए। जिसमें सर्व सम्मिति से अध्यक्ष पद पर ग्राम परवट के तेरसिंह पिता मडिय़ा एवं उपाध्यक्ष पद माना पिता पिंजू डामोर तथा झितरी पिता खुमान निवासी हड़मतिया निर्वाचित हुए। जिसके बाद यहां खुशियां मनाते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष शंकरसिंह भूरिया, युवा कांग्रेस नेता देवेन्द्रप्रसाद अग्निहोत्री, हेमचंद डामोर, रिंकू रूनवाल सहित आसपास के ग्राम पंचायतों के पंच-सरंपचों आदि द्वारा विजयी प्रत्याषियों को गुलाल लगाया एवं पुश्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने देवझिरी मंदिर पर पहुंचकर दर्शन किए।
जिपं अध्यक्ष से किया आशीर्वाद प्राप्त
इसके साथ ही जिला पंचायत कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया को मिठाई खिलाकर विजयी उम्मीदवारों ने उनसे आशीïर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष भूरिया ने शुुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयी पदाधिकारी सोसायटी से ग्रामीणों को समुचित मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध करवाने एवं ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के प्रति पूरी मेहनत एवं लगनशीलता के साथ कार्य करे तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देकर देवझिरी सोसाइटी को उंचाइयों तक पहुंचाए।