झाबुआ। श्रवण बाधित/दृष्टिबाधित दिव्यांग को आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन प्रकिया से छूट प्रदान करने हुए ऐसे दिव्यांग जिन्होंने पूर्व में आवेदन किया है तथा प्रवेश नहीं लिया अथवा ऐसे दिव्याग जिन्होने ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, ऐसे समस्त दिव्यांग अभ्यर्थियों हेतु 25 जुलाई को प्रात: 11 बजे आईटीआई में प्रवेश कराए जाने हेतु सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आईटीआई गोविन्दपुरा भोपाल में उपस्थित कराया जा रहा है। ऐसे दिव्यांग छात्र/छात्रा जो कक्षा 10वीं उत्तीर्ण कर चुके है तथा आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक है,से सम्पर्क कर 23 जुलाई तक उनकी जानकारी तथा मोाबाईल नंबर सामाजिक न्याय विभाग झाबुआ को ई-मेल पर तथा इस हेतु आरएस मंडलोई संयुक्त कलेक्टर झाबुआ को मोबाइल नंबर-9755096055 अथवा गजेन्द्र सिंह पंवार को 9977469973 नम्बर पर सम्पर्क कर आईटीआई में प्रवेशित कराए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी को कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता ने निर्देशित किया।
Trending
- बाइक और बस की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, टक्कर के बाद बस पलटी
- राजेंद्र बैरागी को बनाया चंशेआ नगर का बीईओ, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने हेतु जयस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- आलीराजपुर पुलिस बल के तीन उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली
- संत श्री कमल किशोरजी नागर को मिली जान से मारने की धमकी, हिंदू समाज ने बोरी थाने में ज्ञापन सौंपा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- 65-75 लाख की सरकारी सहायता लेने के बाद, क्या गरीब मरीजों का इलाज रोकना जायज है?
- सर्पदंश से मृत महिला के शव को लेकर भटकते रहे परिजन
- डेकाकुंड में नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ, विधायक सेना महेश पटेल हुईं शामिल