थांदला नगर में आज पहली बार एक साथ 5 कोराना पॉजिटिव

- Advertisement -

 रितेश गुप्ता@थांदला

नगर में आज पहली बार एक साथ पांच कोराना पॉजिटिव रिपोर्ट आईं है। जिसमें नगर का गांधी चौक एवं आसपास का इलाका हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। नगर के गांधी चौक में जो पहले किराना व्यापारी आया था उन्हीं के परिवार के दो करीबी सदस्य और एक पड़ोसी परिवार का सदस्य कोरोना पॉजिटिव आया है। 2 सदस्य मैं एक 12 वर्षीय बालक है और दूसरा उन 39 वर्षीय महिला है एवं पड़ोसी परिवार के सदस्य हैं 55 वर्षीय महिला है। इसके अलावा दो अन्य कोरोनावायरस मुस्लिम समाज के हैं जिनमें से एक वार्ड क्रमांक 13 में मुस्लिम गली नंबर 2 में पूर्व में पॉजिटिव आए बालक की बहन है जिसकी उम्र 15 वर्ष है। वहीं एक अन्य युवक जिसकी उम्र 25 वर्ष है सरदार पटेल मार्ग का निवासी है। यह जितने भी कोरोना पॉजिटिव क्यों आए हैं वह गांधी चौक के इलाके से सटे हुए हैं, पता थाना नगर का गांधी चौक हॉटस्पॉट केंद्र बनता जा रहा है। प्रशासन सभी नागरिकों से निवेदन कर रहा है कि सभी प्रशासन का सहयोग करें परिवार जन अपना टेस्ट करवाएं, आस पास कोई व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जाएं तो प्रशासन को इसकी सूचना दें या फिर वह जाकर ऐसी स्थिति में अपना टेस्ट करवाएं। प्रशासन का सहयोग करने से आप अपने नगर एवं अपने परिवार को इस वायरस से बचा सकते हैं।