टिकट घोषणा होते ही भाजपा में बगावत, कल्याण डामोर ने दिया भाजपा से इस्तीफा

- Advertisement -

दिनेश वर्मा, झाबुआ

भाजपा द्वारा झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना अधिकृत उम्मीदवार भानू भूरिया को बनाए जाने से भाजपा में बगावत हो गई है। टिकट के दावेदारों में से एक कल्याणसिंह डामोर ने झाबुआ लाइव को फोन पर बताया कि टिकट वितरण से असंतुष्ट होकर वे भाजपा से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस पार्टी में लंबा समय बिताया लेकिन भाजपा ने उनकी उपेक्षा की है। गौरतलब है कि कल्याणसिंह डामोर को फग्गनसिंह कुलस्ते, रंजना बघेल एवं गुमानसिंह डामोर के बेहदर करीबी माना जाता रहा है। वे भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश इकाई के भी पदाधिकारी रहे हैं। उनके इस्तीफे को टिकट न मिलने की स्थिति में उनकी तात्कालिक नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है।
)