झाबुआ जिले में 29 पॉजिटिव केस मिले ; जिले के इन शहरों गांवों हुए कोरोना संक्रमित

- Advertisement -

विपुल पांचाल@झाबुआ

कोरोना के लगातार मामले बढ़ रहे है अभी इंदौर महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में जिले में 29 मरीज पाजीटिव पाये गए। जिसमे झाबुआ में सबसे ज्यादा मरीज मिले। शहर के भोज मार्ग में रहने वाले 30 वर्षीय पुरुष, 21 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय महिला 13 वर्षीय किशोरी, 52 वर्षीय महिला, वही विवेकानंद कालोनी में रहने वाले 34 वर्षीय महिला, जिला अस्पताल के आइसुलेशन वार्ड से 58 वर्षीय पुरुष रामा ब्लॉक के छापरी के रहने वाले 48 वर्षीय परुष, छोटी नल्दी के बिलवाल फलिया में रहने वाले 25 वर्षीय युवती, वही धांधलपूरा में रहने वाले 45 वर्षीय महिला झाबुआ के माधोपूरा में 45 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई।

मयंक गोयल@राणापुर

राणापुर में भी 2 मरीज संक्रमित पाये गए जो सोनी गली, ( जवाहर मार्ग) में रहने वाले 63 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष, 27 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाया गया। जिनका सरनेम बोहरा बताया जा रहा है।

दीपक जैन@ कल्याणपुरा

कल्याणपुरा में 3 मरीज पाजिटिव मिले ग्रामीण इलाके के यहां पर ग्राम खेड़ा के 35 वर्षीय महिला, मालवान के 15 वर्षीय व 13 वर्षीय किशोर संक्रमित पाये गए

भूपेंद्र बरमण्डलिया@मेघनगर

मेघनगर में 3 मरीज संक्रमित मिले यहां पर साई चोराहे पर रहने वाले 35 वर्षीय व 36 वर्षीय पुरुष, एवं 58 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई।

राज सरतलिया@पारा

पारा में 4 मरीज संक्रमित मिले यहां पर ग्राम बखतपुरा में 22 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवती, 45 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय किशोरी संक्रमित पाई गई।

भूपेंद्र नायक@पिटोल

पिटोल एक मरीज मिला जो मालतोड़ी 25 वर्षीय युवती पाजिटिव पाई गई।

अर्पित चोपड़ा@ खवासा

खवासा में एक मामला सामने आया यहां पर पाटीदार मोहल्ला ढालिया चौक में रहने वाली 55 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई।

शालू रामसिंह@परवलिया

परवलिया एक मामला सामने आया यहां पर 28 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया।