झाबुआ जिले में फिर कोरोना से खतरे की बजी घन्टी इंदौर से आई रिपोर्ट में जिले में 20 पॉजिटिव मिले

- Advertisement -

 विपुल पांचाल@झाबुआ/ मयंक गोयल@राणापुर/ रितेश गुप्ता@थांदला/राज सरतलिया@पारा

झाबुआ जिले में कोरोना के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं अब जिले के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है ऐसा प्रतीत हो रहा है शुक्रवार देर रात्रि महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज इंदौर से आई रिपोर्ट में जिले में 20 पॉजिटिव मरीज पाए गए जिसमें सबसे ज्यादा झाबुआ शहर से पाए गए गादिया कालोनी में रहने वाली 47 वर्षीय महिला,विवेकानंद कालोनी में रहने वाली 42 वर्षीय महिला, हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाले 26 वर्षीय पुरुष,29 वर्षीय महिला, LIC ऑफ़ इंडिया के स्टाफ से 14 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय किशोर, कुरेशी कंपाउंड में रहने वाले 48 वर्षीय पुरुष,कैलाश मार्ग में रहने वाले 31 एवं 58 वर्षीय पुरुष,57 वर्षीय महिला, यातायात थाने से 58 वर्षीय पुरुष,किशनपुरी से 26 वर्षीय युवक,गेल कालोनी से 17 वर्षीय किशोरी, बैंक ऑफ इंडिया से 37 वर्षिय पुरुष, दाती गली से 32 वर्षीय पुरुष,सुभाष मार्ग से 67 वर्षीय बुजुर्ग, वही राणापुर में एमजी रोड पर रहने वाले 63 वर्षीय बुजुर्ग, पारा में 18 वर्षीय युवती, मेघनगर के पास जमनिया में 18 वर्षीय युवती थांदला के रूपगढ़ के रहने वाली 22 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई।