जिला किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री चौहान का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया, मरीजों को बांटे फल-बिस्किट

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से आशीष त्रिवेदी की रिपोर्ट-
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्मदिवस पर जिला किसान मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गई व मुख्यमंत्री चौहान का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। जन्म दिवस सभी कार्यकर्ताओं ने हास्पिटल में मरीजों को फल-बिस्किट वितरित किए। इस दौरान भाजपाइयों ने झाबुआ चौराहे पर पहुंचकर पटाखे फोड़े व एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, छगन जायसवाल, मंडी अध्यक्ष भरतलाल पाटीदार, मंडल अध्यक्ष अजमेर भूरिया, अनिल मूथा, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, नंदकिशोर पाटीदार, अजय पाटीदार, शम्भूलाल पाठक, योगेन्द्र निनामा, नंदलाल निनामा, हरिराम पाटीदार, लक्ष्मण मालीवाड़ा, संजय बैरागी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।