झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- विगत रात्रि में 12 बजे के लगभग पेटलावद रतलाम मार्ग पर घुघरी के समीप संतोष ढाबे पर उंडवा के कुछ व्यक्तियों ने खाने के पैसे देने के नाम पर होटल मालिक से मारपीट की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घुघरी के संतोष ढाबे पर उंडवा के 6 लोग खाना खाने आए उन्होने शराब पी रखी थी। खाने के बाद पैसा मांगने पर होटल मालिक हरीश सत्यनारायण वैरागी व उसके कर्मचारी दिनेश के साथ मारपीट की जिसमें हरीश को सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं दिनेश के पैर में फैक्चर हो गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो बदमाश भाग चुके थे। घटना के दरम्यान उनका एक मोबाइल होटल पर रह गया। जिसके आधार पर पुलिस के द्वारा खोजबीन की जा रही है। हरीश की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर खोजबीन प्रारंभ कर दी गई है।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन ने स्व-सहायता समूहों को दिए 300 करोड़, झाबुआ के लिए खोला सौगातों का पिटारा
- करवड़ में कपास से भरा आयशर ट्रक पलटा, चालक गंभीर घायल
- वीर दुर्गादास जयंती महोत्सव मनाने के लिए हुई बैठक
- लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में झमाझम बारिश से राहत मिली
- नानपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
- शासकीय विद्यालय छकतला का एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
- सीएम डॉ. मोहन का एक और मास्टरस्ट्रोक, अब ग्वालियर में बनेंगे संचार से जुड़े सारे उपकरण, जानें क्या-क्या होगा तैयार
- किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है
- 31 जुलाई को थांदला आ रहे सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था
- आज से शुरू होगा मासपारायण पाठ, रामचरित मानस के साथ निकाली शोभायात्रा