गरमी में सूखे कंठ को तर करेगा प्याऊ

- Advertisement -

झाबुआ। पिछले कुछ दिनों से जैसे-जैसे गरमी का पारा बढऩे लगा है गांव से शहरों की ओर आने वाले मुसाफिरों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए निजी बस चालक-परिचालक संघ ने एक प्याऊ स्थापित कर मुसाफिरों के सूखे कंठों को राहत पहुंचाने का अनूठा प्रयास किया है जिसका शुभारंभ भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेष दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया ने किया। यह प्याऊ स्व. सुजानमल जैन की स्मृति में लगाया गया। प्याऊ का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेष दुबे ने फीता काटर किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, विजय चौहान, बबलू सकलेचा, भूपेश सिंगाड़ आदि मौजूद थे। संघ के जिला संयोजक हाजी लाला व अध्यक्ष सोनू अली ने बताया कि यह प्याऊ पूरी गर्मी में लोगों को शीतल जल देगा। लोगों को साफ व ठंडा जल उपलब्ध करवाया जाएगा। गणेश गाहरी, अय्युब खान, मुकेश बैरागी, पर्वत ठाकुर, पिंकी शर्मा, कमलेश भानपूरिया, बबलू भाई, छोटा ठाकुर आदि ने सहयोग दिया।