झाबुआ। जिले में 25 मई से कृषि महोत्सव प्रारंभ हो गया है। कृषि महोत्सव 25 मई से 15 जून तक चलेगा। इस दौरान कृषि क्रांति रथ प्रतिदिन हर ब्लाक में 3 ग्रामों में भ्रमण करेगा एवं एक गांव में रात्रि विश्राम करेगा। जिले के 6 ब्लाॅक के 18 गांव में यह रथ प्रतिदिन जाएगा। यह रथ 31 मई को झाबुआ ब्लाक के ग्राम बामनसेमलिया, आम्बाखोदरा, एवं आमलीफलिया में भ्रमण करेगा एवं आमली फलिया में रात्रि विश्राम करेगा। रामा ब्लाक के ग्राम पिथमपुर, झुमका रातीमाली में भ्रमण करेगा एवं ग्राम रातिमाली में रात्रि विश्राम करेगा। कृषि क्रांति रथ के साथ एक तकनीकी दल भी भ्रमण करेगा जो किसान को खेती संबंधी उन्नत तकनीको की जानकारी देगा। किसानों की मांग, समस्याओं का समाधान करेगा एवं किसान के खेत की मिट्टी का परीक्षण कर साॅइल हेल्थ कार्ड दिए जाएगा। किसान को यह बताया जाएगा कि उसे अपने खेत में किस प्रकार की और कितनी मात्रा में खाद डालनी है। जैविक खेती की और किसान को प्रेरित किया जाएगा। किसान के लाभो में वृद्धि करने के लिए हर तरह का तकनीकी सहयोग कृषि क्रांति रथ में उपस्थित दल द्वारा दिया जाएगा। कृषि क्रांति रथ के भ्रमण के दौरान राजस्व विभाग, विद्युत मंडल पशु चिकित्सा विभाग, सहकारिता विभाग, मत्स्य विभाग स्वास्थ्य विभाग के शासकीय सेवक भी भ्रमण कर विभाग से संबंधित सेवाएं ग्रामीणों को देंगे।
Trending
- रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, सोयाबीन कटाई के लिए गुजरात-राजस्थान जा रहे ग्रामीण
- महीनों से सरकारी राशन का इंतजार; राशन की आस में खाली हाथ लौट रहे ग्रामीण, कई परिवारों के सामने खाने का संकट
- गोपाल गौशाला में 75वाँ पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
- सिंहस्थ 2028 के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद चलाई गेती, जनहित में समर्पित किया पैतृक मकान
- शकुंतला देवी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया इंडस्ट्रियल भ्रमण
- ग्राम बेगड़ा की समस्याओं को लेकर विधायक सेना महेश पटेल ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं
- SIR पर कांग्रेस के आरोपों की खुली पड़ताल जरूरी, चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद राहुल गांधी जवाब दें : मकू परवाल
- फतेपुरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, स्कूल भवन का हुआ भूमि पूजन
- मध्य प्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान में संस्कार की कन्याओं ने बढ़ाया थांदला का मान
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण