कावड़ यात्रियों का किया पुष्पवर्षा से स्वागत

May

7झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट।

सेवा भारती द्वारा मे वनांचल की सबसे बडी कावड़यात्रा समीपस्थ ग्राम देवीगढ़ के स्वंयभूनाथ गुफेश्वर महादेव मंदिर से झाबुआ के लिए निकाली गई। कावड़यात्रा ग्राम लांबी सादेड रूडीपाड़ा खजूरी होते हुए देर शाम थांदला नगर मे प्रवेश किया। जंहा फल वितरण करते हुए क्षेत्र के विधायक कलसिंह भाबर ने कावंड यात्रियो का स्वागत किया। कुमहार मोहल्ला गांधी चोक सरदार पटेल मार्ग होते हुए यात्रा के निकलने पर नागरिको ने यात्रियो पर पुष्प वर्षा की। सभी कावड़यात्री ओम नम शिवाय सत्यम शिवम संुदरम के सुर मधुर भजनो के साथ राष्ट्रप्रेम के उद्घोष करते हुए चल रहे थे अनेक कावड़ियो ने कावड कलश को सुंदरतम आकर्षक सजावट कर रखी थी आजाद चोक मे क्षेत्र के विधायक कलसिंह भाबर के नेतृत्व मे मंडी अध्यक्ष मनु डामोर, भाजपा के वरिष्ठ वनवासी नेता हुमजी चरपोटा, जनपद प्रतिनिधि बालू चरपोटा, हनुमान अष्ठ मंदिर न्यास के अध्यक्ष अशोक अरोरा, सरपंच रूसमाल डामोर ने आदि ने पुष्पवर्षा करते हुए यात्रा का जोरदार स्वागत किया। जवाहर मार्ग पर समाजसेवी आशुतोष पाठक ने कावड़ियो को फल वितरण किए। कावडयात्रा मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह रूस्तमसिंह चरपोटा जिला शारीरिक प्रमुख सुनील पणदा, तहसील कार्यवाह कमलेश वर्मा नगर, कार्यवाह भूषण भट््ट, धर्म जागरण मंच के दिलीप डामोर, कनु मोरिया, अर्जुन डामोर, सुरेश गरवाल, गोलू फतरोड, मुकेश प्रजापति, नितिन डामोर, मुन्ना प्रजापत समेत बडी संख्या मे धर्म जागरण मंच के कार्यकर्ता शामिल हुए।