झाबुआ। अपने सहज एवं हंसमुख स्वभाव से नगर में हर किसी के चहेते तथा श्वेतांबर संघ के संरक्षक एवं श्री गौडी पाश्र्वनाथ मंदिर के ट्रस्टी, 59 वर्षीय चन्द्रशेखर कांठी उर्फ पोपट सेठ का अल्प बीमारी के कारण निधन हो गया। नगर में इनके महाप्रयाण की खबर फैली पूरे नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई। नगर के कई प्रतिष्ठान बंद कर दिए तथा नगर मंे शोक का वातावरण निर्मित हो गया।जैन समाज में वे विभिन्न पदोें पर रह कर समाजोत्थान के साथ ही नगर में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यो में भाग लेते रहे हंै।कांठी के पार्थिव शरीर की अन्तिम यात्रा 20 जून को प्रातः 8 बजे उनके लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित निवास से निकलेगी। स्थानीय मुक्तिधाम पर उनके पुत्र जयेश कांठी द्वारा मुखाग्नि दी जाएगी।चन्द्रशेखर कांठी सामाजिक कार्यकर्ता पुरखराजमल कांठी एवंसमाजवादी नेता विगम कांठी के अनुज है। कांठी के स्वर्गवास की खबर से पूरे अंचल से श्रद्धांजलियों एवं शोक संवेदना का दौर शुरू हो गया।
Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न
Prev Post