कांग्रेस का 72 घंटे का सत्याग्रह 17 जून को

- Advertisement -

झाबुआ। प्रदेश में अपनी वाजिब मांगों को लेकर आंदोलित किसानों के अहिंसक आंदोलन में अपना राजधर्म निभा रही कांग्रेस पार्टी द्वारा उनके समर्थन में जारी क्रमीक आंदोलन दशहरा मैदान भोपाल में 14 जून से हुए प्रारंभ 72 घंटे तक चलने वाला सत्याग्रह 17 जून को खरगोन जिले के खलघाट में एक विशाल किसान महापंचायत के रूप में समापन होगा। इस कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद कमलनाथ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद कांतिलाल भूरिया, पूर्व केन्द्रीकय मंत्री सुरेश पचौरी, राज्यूसभा सांसद विवेक तन्खा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव एवं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट, आचार्य नामदेव, साबीर फिटवेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशाल किसान महापंचायत समापन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिले से जिला कांग्रेस अध्यसक्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, युवा नेता डॉ. विक्रांत भूरिया सहित जिले के पूर्व विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सहित विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला कांगेस ने समस्तए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से महापंचायत सम्मेलन में शामिल होने की अपील की।