कलेक्टर खुद शिक्षक एवं विद्यार्थी बने

- Advertisement -

झाबुआ: कलेक्टर  बी.चन्द्रशेखर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस. ने बुधवार को उत्कृष्ट माध्यमिक स्कूल नवागांव का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर कक्षा 7वीं में पहुंचे एवं 7वीं के बच्चों से किताब पढ़वाई। उनके पढने के तरीके की सराहना की।
कलेक्टर खुद शिक्षक एवं विद्यार्थी बने:
कक्षा में बच्चों से पूछा की विश्व में कितने महाद्वीप है, हम किस महाद्वीप में रहते है एवं महाद्वीप किसे कहते हैं। बच्चों के सभी उत्तर सही थे, किन्तु महाद्वीप की परिभाषा से संतुष्ट नहीं होने पर कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धनराजू एस कक्षा में बच्चों के साथ बैठ गए एवं श्क्षििका को महाद्वीप की परिभाषा समझाने के लिए कहा। जब शिक्षका ठीक से समझा नहीं पाई तो कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने ब्लेक बोर्ड पर संसार एवं भारत का नक्शा बनाया और बच्चों को महाद्वीप की परिभाषा बताई।
4कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर बच्चो के आई क्यू एवं ज्ञान से काफी प्रभावित हुए। इसके लिए उन्होंने स्कूल की प्रशंसा भी की किन्तु शिक्षको को ग्रीष्म काल में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में अवश्य भाग लेने के लिए निर्देशित किया। जिले के सभी स्कूलों की सभी कक्षाओं में बच्चों के लिए संसार देश एवं प्रदेश के नक्शे आगामी सात दिवस में लगवाने के लिए निर्देश दिये। स्कूल की लाइब्रेरी की पुस्तके बच्चों को पढने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए संस्था प्रमुख को निर्देशित किया। साथ ही स्कूल की व्यवस्थाऐं एवं शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार में भी प्रयास के लिए आवश्यक टिप्स दिये।