Trending
- अन्नदाता का कल्याण हमारा कर्तव्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- अणु पब्लिक स्कूल, थांदला में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुए
- अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, गुजरात एवं इंदौर से चोरी किए गए 02 ट्रैक्टर एवं 05 मोटरसाइकिल बरामद
- पेटलावद सिविल अस्पताल के प्रभारी बीएमओ बने डॉ. अंतिम सोलंकी, आदेश जारी
- निर्माणाधीन पुल पर फंसे दो ट्रक, रतलाम-झाबुआ मार्ग कई घंटों से जाम; दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें, लोग बेहाल
- पूरे प्रदेश के कार्यों की सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, किस काम के लिए क्या दिए निर्देश?
- मां नर्मदा को और संवारेंगे सीएम डॉ. मोहन, जानें प्रदेश के मुखिया का क्या है प्लान?*
- संभावित अल्प वर्षा पर सीएम डॉ. मोहन की नजर, कहा- सभी विभाग रखें समन्वित तैयारी
- नानपुर में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, रहवासी क्षेत्र में हुआ जलभराव
- खेत जोतते समय गिरी आकाशीय बिजली, किसान और दो बैलों की दर्दनाक मौत
झाबुआ। नगरीय निकाय निर्वाचन 2017 के लिए 11 अगस्त को जिले के चार नगरीय निकाय झाबुआ, थांदला, राणापुर एवं पेटलावद में प्रात: 7 से सायं 5 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। झाबुआ जिले में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न हो इसलिए कलेक्टर आशीष सक्सेना एवं एसपी महशेचन्द्र जैन ने झाबुआ, थांदला, राणापुर, एवं पेटलावद के नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये बनाये गये मतदान केन्द्रो का सतत भ्रमण किया। नगरीय निकाय झाबुआ में कुल 64.77 प्रतिशत मतदान हुआ, थांदला में कुल 76.19 प्रतिशत, राणापुर में 81.82 प्रतिशत एवं पेटलावद में 76.64 प्रतिशत मतदान हुआ। नगरीय निकाय झाबुआ में कुल 65.55 प्रतिशत पुरूष एवं 63.95 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। थांदला में कुल 77.04 प्रतिशत पुरूष एवं 75.37 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया, राणापुर में कुल 84.14 प्रतिशत पुरूष एवं 79.40 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया, पेटलावद में कुल 79 प्रतिशत पुरूष एवं 74.27 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया।