इरशाद खान, बरझर
कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
कट्ठीवाड़ा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरझर के कोठार फलिया निवासी कुमरा (पिता वलिया) किसी विवाद के समझौते के सिलसिले में ग्राम करेली मवड़ी गए हुए थे। वहां से वापस लौटते समय उनकी बुलेट को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।
