समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की महत्त्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरा लक्ष्य : संजय वाणी 

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर

भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला आलीराजपुर के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष संजय वाणी की घोषणा के साथ ही जिले मे कार्यकर्ताओ मे खुशी की लहर है!जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नानपुर आगमन पर वाणी समाज सहित पिछड़ा वर्ग के घटक समाजो द्वारा स्वागत सत्कार किया गया!वाणी मांगलिक भवन पर वाणी समाज द्वारा उनके सम्मान मे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया!कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय वाणी समाज के अध्यक्ष मनोहर लाल वाणी द्वारा की गई!

कार्यक्रम मे पिछड़ा वर्ग के घटक समाज जनो को भी आमंत्रित किया गया था!कार्यक्रम की शुरुवात प्रभु रामजी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्जवलित  किया गया!उसके बाद उपस्थित समाज जनो ने नव नियुक्त अध्यक्ष वाणी का पुष्पमालाओ द्वारा स्वागत सम्मान किया गया!!कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मनोहर लाल वाणी ने कहा की वाणी समाज के व्यक्ति को भाजपा द्वारा पिछड़ा वर्ग का जिला अध्यक्ष मनोनीत करने पर समाज मे भी उत्साह का वातावरण है, इनके नेतृत्व मे जिले मे पिछड़ा वर्ग का संगठन मजबूत होंगा!इस अवसर पर राठौड़ समाज अध्यक्ष राजेश राठौड़ ने अपने उद्बोधन मे कहा की जिले मे पिछड़ा वर्ग की दृष्टि से वाणी व राठौड़ समाज की संख्या अधिक है!भाजपा द्वारा वाणी समाज के युवा साथी भाई संजय को अध्यक्ष बनाए जाने से क्षेत्र मे भाजपा की पकड़ मजबूत होंगी!

इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र वाणी ने अपने उद्बोधन मे कहा की संजय वाणी लम्बे समय से भाजपा की और से राजनीति मे सक्रिय है!उसको पिछड़ा वर्ग का दायित्व देने से युवाओं का साथ मिलेगा व संगठन मजबूत होगा!वे भाजपा संगठन मे जिला महामंत्री सहित अनेक पदो पर रहकर संगठन मे काम किया है!उनके इस पद पर आने से वाणी समाज का राष्ट्रीय स्तर पर पिछडा वर्ग की सूची मे सम्मिलित होने  मे मददगार साबित होंगे!!पत्रकार जीतू राज ने अपने और से संजय वाणी को शुभकामनाए देते हुए कहा की कुशल नेतृत्व के हाथो मे पिछड़ा वर्ग का दायित्व मिलने  से समाज सहित घटक समाजो का भी सर्वांगीण विकास होगा!संजय वाणी  किसी भी कार्य के लिए दृढ़ता  से लड़ते है!मैंने देखा की सर्वहारा वर्ग के कार्य के लिए संगठन स्तर पर विधयाक व सांसद से भी लड़ लेते है!कार्यक्रम को पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष संजय वाणी ने  अपने उद्बोधन मे कहा की पार्टी द्वारा मुझे जो दायित्व मिला है उसके लिए जिले सहित प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करता हूँ!

पिछड़ा वर्ग के लिए शासन की अनेक योजनाए संचालित है जिसका लाभ आमजन को दिलाना मेरा लक्ष्य है! पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सभी  घटको संगठन के सहयोग से  उनकी समस्याओ का निराकरण किया जावेगा!उन्होंने कहा की वाणी समाज को पिछड़ा वर्ग मे केंद्र की सूची मे सम्मिलित करने के लिए शासन सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के सहयोग से इस कार्य को शीघ्रता से किया जावेगा जिससे समाज के होनहारो को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा!!कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र वाणी पत्रकार ने किया व अंत मे  आभार देवेंद्र वाणी आर ने माना!इस अवसर पर माली समाज अध्यक्ष मनीष माली, महेंद्र वाणी, सुरेश चंद्र वाणी, दिनेश वाणी, सीताराम वाणी, डिंपू राठौड़, , सहित जोबट से हरिओम वाणी, लाला वाणी, विजयवाणी प्रवीण वाणी वीरेंद्र वाणी जितेंद्र वाणी राज देवेंद्र वाणी जितेंद्र वाणी सेठ सुमित महाजन सहित अनेक समाज जन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.