झाबुआ। पुरूषोत्तम माह में 19 से 27 जून तक मां दुर्गा के नो स्वरूपों पर नगर में पहली बार श्रीदेवी भागवत कथा महोत्सव के आयोजन को लेकर शुक्रवार को विवेकानंद कालोनी में उमापति महादेव मंदिर में प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया। प्रातः 9 बजे से हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित अम्बे माता मंदिर पर भागवत कथाकार पंडित प्रेम नारायण पौराणिक ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद वहां से देवी भागवत की शोभायात्रा प्रारंभ हुई। नन्ही नन्ही बालिकाएं सिर पर कलश लेकर आगे आगे चल रही थी, उसके पीछे महिलाएं भजन कीर्तन करती हुई चल रही थी। सिर पर भागवत को लेकर उद्योगपति मनोज भाटी एवं कथाकार पंडित पुराणिक सहित गणमान्य जन साथ चल रहे थे। देवी मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। ढोल ढमाकों के साथ शोभायात्रा हाउसिंग बोर्ड कालोनी में भ्रमण करती हुई सरस्वती शिशु मंदिर होकर सज्जन रोड होते हुए विवेकानंद कालोनी स्थित उमापति महादेव मंदिर पहुंची। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भागवत की पूजा अर्चना कर वहां विराजित किया। पोथी पूजन केे साथ ही कथा स्थल पर माताजी की स्थापना विधि विधान से पंडित पौराणिक के द्वारा कराई गई। भागवत कथा के बारे में बताते हुए पण्डित प्रेम नारायण पुराणिक ने कहा कि भागवत को ज्ञान गंगा का सोपान कहा गया है। भागवत कथा का श्रवण मनन एवं उसके अनुसार आचरण करने से इह लोक एवं पर लोक से पार उतरा जा सकता है। देवी पुराण के बारे में उन्होंने कहा कि नवधा भक्ति नवशक्ति का प्रतीक है।
Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न
Prev Post
Next Post